Xiaomi का नया स्मार्ट टॉयलेट सीट करेगा गर्म और रिमोट से होगा कंट्रोल, जानें कीमत

Xiaomi Smart Toilet मैकेनिकल के साथ-साथ फिज़िकल कंट्रोल के साथ भी आता है, जो बिजली जाने पर आपको खुद से फ्लश चालू करने का विकल्प देता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2021 15:15 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi का नया स्मार्ट टॉयलेट कई आधुनिक फीचर्स से लैस आता है
  • चीन में 2,299 चीनी युआन (लगभग 26,500 रुपये) में हो रही है क्राउडफंडिंग
  • सीट वार्म, एयर ड्राइंग और वाटर टेंप्रेचर कंट्रोल से है लैस

xiaomi का नया स्मार्ट टॉयलेट सीट हीटिंग और एयर ड्राइंग फीचर से लैस आता है

चीन का टेक्नोलॉजी दिग्गज अपने घरेलू बाज़ार में अकसर कई अनूठे प्रोडक्ट पेश करता है। अब कंपनी ने अपने Youpin प्लेटफॉर्म पर क्राउडफंडिंग के तहत नया Supercharged Smart Toilet पेश किया है। यह स्मार्ट टॉयलेट सीट गर्म करता है और साथ ही पानी के तापमान को भी बदल सकता है। इसमें वार्म एयर ड्राइंग फीचर भी मिलता है। रात के लिए इसमें नाइट लाइट फीचर मिलता है। इसमें डुअल-इंजन पावर प्रेशराइज फ्लशिंग सिस्टम मिलता है, जो लो वाटर प्रेशर वाले इलाकों और किसी बिल्डिंग में ऊपर के फ्लोर में रहने वालों की समस्या खत्म कर सकता है।

Xioami ने अपने Youpin प्लेटफॉर्म पर एक नया स्मार्ट टॉयलेट लॉन्च किया है। Supercharged Smart Toilet नाम से पेश किया गया यह प्रोडक्ट फिलहाल क्राउंडफंडिंग के तहत उपलब्ध है। प्रोडक्ट पेज पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, नया स्मार्ट टॉयलेट कई आधुनिक फीचर्स के साथ आता है, जो टॉयलेट, फ्लश या पानी की ज्यादा खपत से संबंधित कई समस्याओं को खत्म कर सकता है। जिन इलाकों में पानी का प्रेशर कम रहा है या जो बिल्डिंग के ऊपरी मालों में रहते हैं और लो वाटर प्रेशर से परेशान हैं, यह स्मार्ट टॉयलेट उनकी समस्या को खत्म कर सकता है। कंपनी ने Supercharged Smart Toilet में डुअल-इंजन पावर प्रेशराइज फ्लशिंग सिस्टम दिया है, जो आम फ्लश सिस्टम की तुलना में कम प्रेशर में भी आसान और साफ फ्लश देता है। अच्छी बात यह है कि इसे लगाने के लिए ग्राहक को अपने पुराने पाइपिंग सिस्टम को बदलना नहीं पड़ेगा।

नया स्मार्ट टॉयलेट मैकेनिकल के साथ-साथ फिज़िकल कंट्रोल के साथ भी आता है, जो बिजली जाने पर आपको खुद से फ्लश चालू करने का विकल्प देता है। Supercharged Smart Toilet में दो तरह के वेरिएंट मिलते हैं। इसका स्टैंडर्ड वेरिएंट डुअल-इंजन प्रेशराइजेशन सिस्टम, रिमोट कंट्रोल, इंस्टेंट हीट, डिज़िटल डिस्प्ले जैसे फीचर्स से लैस आता है। वहीं, महंगा वेरिएंट फूट फीलिंग फ्लशिंग और एंटी-फ्रीज क्रैक फिल्टर फंगशन के साथ आता है।
 

दोनों वेरिएंट में सीट हीटिंग, वाटर टेंप्रेचर हीटिंग, वार्म एयर ड्राइंग, नाइट लाइट समेत कई अन्य फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें LCD डिस्प्ले भी मिलता है, जो यूज़र को पानी के तापमान समेत कुछ अन्य जरूरी जानकारियां दिखाएगा। जैसा कि हमने बताया, यह स्मार्ट टॉयलेट फिलहाल क्राउडफंडिंग के तहत उपलब्ध कराया जा रहा है। यूं तो इसका रिटेल प्राइस 4,499 चीनी युआन (लगभग 52,000 रुपये) है, लेकिन Youpin पर क्राउडफंडिंग के तहत इसे 2,299 चीनी युआन (लगभग 26,500 रुपये) में बेचा जा रहा है। खबर को सबसे पहले GizmoChina द्वारा देखा गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Smart Toilet, smart toilet
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  2. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर
  2. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  5. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  6. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  7. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.