Xiaomi ने लॉन्च किया HDR सपोर्ट और 5-इंच डिस्प्ले के साथ आने वाला डोरबेल कैमरा, जानें कीमत

Maoyan 2 डोरबेल कैमरा की सबसे बड़ी खासियत इसकी लॉन्च बैटरी लाइफ है। कंपनी का दावा है कि इसमें मौजूद 8000mAh बैटरी लॉन्ग-लाइफ मोड में 300 दिनों तक चलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 मई 2024 19:29 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीन में Smart Maoyan 2 डोरबेल कैमरा लॉन्च किया है
  • इसकी कीमत 599 युआन (करीब 7,000 रुपये) रखी गई है
  • रियलटाइम व्यूइंग मोड में यह 150 दिनों तक चलता है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने एक नया स्मार्ट डोरबेल कैमरा लॉन्च किया है, जिसका नाम Xiaomi Smart Maoyan 2 (चीनी भाषा से अनुवादित) है। यह स्मार्ट डोरबेल कैमरा 3-मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है, जो 2048 x 1536 पिक्सल्स रिजॉल्यूशन पर HDR के साथ रिकॉर्डिंग कर सकता है। ये डोरबेल कैमरा और डिस्प्ले का कॉम्बिनेशन है, जिसमें मॉनिटर 720p रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है। इसमें मौजूद 8,000mAh बैटरी लॉन्ग-लाइफ मोड में 300 दिनों तक चलने का दावा करती है। चलिए इस प्रोडक्ट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi ने चीन में Smart Maoyan 2 डोरबेल कैमरा लॉन्च किया है। नया प्रोडक्ट अब घरेलू बाजार में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत 599 युआन (करीब 7,000 रुपये) रखी गई है। फिलहाल इसके भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

Maoyan 2 डोरबेल कैमरा की सबसे बड़ी खासियत इसकी लॉन्च बैटरी लाइफ है। कंपनी का दावा है कि इसमें मौजूद 8000mAh बैटरी लॉन्ग-लाइफ मोड में 300 दिनों तक चलती है। वहीं, रियलटाइम व्यूइंग मोड में यह 150 दिनों तक चलेगा। डोरबेल में 2048 x 1536 के रिजॉल्यूशन और एचडीआर सपोर्ट के साथ 3-मेगापिक्सल का हाई-डेफिनिशन कैमरा है। यह 180-डिग्री वाइड-एंगल लेंस है, जो बड़ा एरिया कवर करने का दावा करता है। इसमें आठ 940nm इन्फ्रारेड नाइट लाइट मिलती है। इसके अलावा, डोरबेल में हाई-सेंसिटिविटी सेंसर भी लगा है।

जब कोई दरवाजे की घंटी बजाता है, तो इसके साथ आने वाला 5-इंच का 720p हाई-डेफिनिशन डिस्प्ले उस व्यक्ति का रियल-टाइम व्यू दिखाता है। इसमें डुअल PIR ह्यूमन बॉडी इन्फ्रारेड सेंसर भी है, जो 180 डिग्री की बड़ी हॉरिजॉन्टल रेंज को कवर करता है। मोशन का पता चलते ही कैमरा अपने आप रिकॉर्डिंग शुरू कर देता है।

Xiaomi स्मार्ट Maoyan 2 अपने स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के चलते Xiaomi Mijia ऐप से कनेक्ट होता है, जिससे यूजर्स विजिटर्स के साथ वीडियो कॉल शुरू कर सकते हैं और बातचीत के दौरान अपनी आवाज छिपाने के लिए आवाज बदलने वाले फीचर का उपयोग कर सकते हैं। Xiaomi ने इसमें इवेंट कास्टिंग और वॉयस कंट्रोल को भी दिया है। डोरबेल कनेक्टेड Xiaomi स्पीकर और टीवी पर इवेंट कास्ट कर सकती है, जिससे आप विजिटर्स को रियलटाइम में बड़ी स्क्रीन पर देख सकते है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Doorbell Camera
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
  2. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  3. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  8. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  9. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.