Xiaomi का स्मार्ट चश्मा अब बोलकर करे देगा पार्किंग पेमेंट, जानें कैसे काम करता है नया AI फीचर

Xiaomi स्मार्ट ग्लासेस में Alipay के साथ वॉयस-एक्टिवेटेड पार्किंग पेमेंट फीचर जोड़ा गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जनवरी 2026 13:01 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्ट ग्लासेस से आवाज के जरिए पार्किंग फीस पेमेंट
  • Alipay की AI और GPASS टेक्नोलॉजी पर आधारित सिस्टम
  • फोन निकाले बिना पूरा होगा पार्किंग एग्जिट प्रोसेस

Alipay की AI और GPASS टेक्नोलॉजी पर आधारित सिस्टम

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi और Alipay ने मिलकर स्मार्ट ग्लासेस के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिससे अब पार्किंग फीस का पेमेंट बिना फोन निकाले, सिर्फ आवाज या नजर से किया जा सकेगा। इस नए सिस्टम के तहत Xiaomi के स्मार्ट ग्लासेस यूजर्स पार्किंग एग्जिट पर QR कोड स्कैन करने या मोबाइल ऐप खोलने की झंझट से बच सकेंगे। कंपनी का कहना है कि यह फीचर ड्राइवर्स को ज्यादा फास्ट और हैंड्स-फ्री एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।

Alipay के मुताबिक (via ITHome), यह नया पार्किंग पेमेंट एक्सपीरियंस तीन स्टेप्स में काम करता है। सबसे पहले, जब गाड़ी किसी पार्किंग एरिया में एंटर करती है, तो स्मार्ट ग्लासेस में मौजूद AI असिस्टेंट खुद ही वॉयस रिमाइंडर देता है कि पार्किंग बिलिंग शुरू हो चुकी है। इसका मकसद यह साफ करना है कि फीस कब से काउंट होना शुरू हुई है।

जब यूजर पार्किंग से बाहर निकलना चाहता है, तो वह बस वॉयस कमांड दे सकता है, जैसे “Xiao Ai, पार्किंग फीस दे दो।” इसके बाद AI असिस्टेंट सीधे पार्किंग सिस्टम से जुड़कर पेमेंट ऑर्डर जनरेट कर देता है। आखिरी स्टेप में असिस्टेंट यूजर को बताता है कि कितनी रकम देनी है और कन्फर्मेशन मिलते ही पेमेंट पूरा हो जाता है।

Alipay का कहना है कि यह फीचर Ant Group की GPASS ट्रस्टेड कनेक्शन टेक्नोलॉजी और AHA इंटेलिजेंट इंटरकनेक्शन सॉल्यूशन पर आधारित है। इन दोनों को मिलाकर कंपनी इसे “AI Glasses Parking Assistant” कह रही है। सिक्योरिटी के लिए इसमें वॉयसप्रिंट रिकग्निशन जैसे फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है, ताकि यूजर सिर्फ एक बार अपना Alipay अकाउंट लिंक करने के बाद सुरक्षित तरीके से पेमेंट कर सके।

GPASS टेक्नोलॉजी मल्टी-डिवाइस सपोर्ट भी देती है। अगर यूजर Alipay ऐप में पार्किंग नोटिफिकेशन ऑन करता है, तो गाड़ी की एंट्री, बिलिंग स्टेटस और एग्जिट से जुड़ी जानकारी स्मार्ट ग्लासेस पर वॉयस नोटिफिकेशन के जरिए मिलती रहती है।

Advertisement

Alipay के मुताबिक, यह स्मार्ट पार्किंग फीचर पहले से ही कई शहरों में उसके पार्किंग नेटवर्क पर काम कर रहा है। इसमें बिजनेस डिस्ट्रिक्ट्स, ट्रांसपोर्ट हब्स, ऑफिस बिल्डिंग्स और टूरिस्ट लोकेशंस की पार्किंग शामिल हैं। पार्किंग के अलावा, Alipay ने कथित तौर पर अपने AI हेल्थ असिस्टेंट Ant Afu को भी Xiaomi स्मार्ट ग्लासेस में इंटीग्रेट किया है। यूजर्स “Featured Smart Agents” सेक्शन से Ant Afu को सेलेक्ट कर सकते हैं और ग्लासेस पहनकर सीधे हेल्थ से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.