Xiaomi का नया स्मार्ट डोर लॉक चेहरे से करेगा दरवाज़ा अनलॉक, फोन से करें कंट्रोल

Xiaomi Smart Door Lock X फिंगरप्रिंट, पासवर्ड और NFC जैसे अनलॉक प्रोसेस को तो सपोर्ट करता ही है, इसके अलावा इसमें फेस अनलॉक जैसा आधुमिक और काम का फीचर भी मिलता है

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2021 17:22 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीन में लॉन्च किया नया Smart Door Lock X
  • इसमें लगा कैमरा चेहरे की करता है पहचान
  • केवल अधिकृत लोगों को मिलता है एक्सेस

Xiaomi Smart Door Lock X फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट, पासवर्ड और NFC प्रोसेस को भी सपोर्ट करता है

Xiaomi ने अपने घरेलू बाज़ार में एक नया स्मार्ट डोर लॉन्च लॉन्च किया है, जो 3D फेस लॉक के साथ आता है। जी हां, आपने सही पढ़ा, नए स्मार्ट डोर लॉक में फेस अनलॉक मिलता है, जो अधिकृत लोगों के चेहरे की पहतचान कर दरवाज़े को अनलॉक करता है। इसका मॉडल नेम Xiaomi Smart Door Lock X है और कंपनी ने इसमें 3D लाइट फेस रिकग्निशन मॉड्यूल का उपयोग किया है। इस फेस अनलॉक सिस्टम में डॉट प्रोजेक्टर, इंफ्रारेड लाइट और RGB कैमरा के साथ-साथ लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और इंफ्रारेड कैमरा शामिल है। यह फेस अनलॉक के अलावा, फिंगरप्रिंट, पासवर्ड और NFC जैसे तरीकों से भी डोर को अनलॉक करने का विकल्प देता है।

Xiaomi ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट के जरिए Smart Door Lock X के लॉन्च की जानकारी दी है। इस डोर लॉक के जरिए ग्राहक अपने घर को कई तरीकों से सुरक्षित बना सकते हैं। जैसा की हमने बताया, नया स्मार्ट डोर लॉक फिंगरप्रिंट, पासवर्ड और NFC जैसे अनलॉक प्रोसेस को तो सपोर्ट करता ही है, इसके अलावा इसमें फेस अनलॉक जैसा आधुमिक और काम का फीचर भी मिलता है। कंपनी का कहना है कि उनके द्वारा इस्तेमाल किया गया फेस अनलॉक सिस्टम सुरक्षित है और इसे झांसा देना नामुमकिन है। 

शाओमी के अनुसार, यह डोर लॉक दरवाज़े पर किसी अनजान व्यक्ति के आने पर मालिक को नोटिफिकेशन भी भेजता है। इस डोर लॉक में 6250mAh की बड़ी बैटरी लगी है, जो रिचार्जेबल है। हालांकि कंपनी ने इसके बैकअप या फुल चार्ज करने में लगने वाले समय की जानकारी नहीं दी है।

Xiaomi Smart Door Lock X को Xiaomi व Mijia के ऐप के साथ पेयर किया जा सकता है और इसके सभी फीचर्स को कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। यह Apple HomeKit को भी सपोर्ट करता है। ऐप के जरिए यूज़र जांच सकता है कि किसी व्यक्ति को एक्सेस कब दिया गया था। इतना ही नहीं, यह डोर लॉक व्यक्ति की फोटो भी लेता है, जिसे ऐप के जरिए देखा जा सकता है।

Xiaomi ने अभी तक डोर लॉक की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह पुष्टि की है कि नया स्मार्ट डोर लॉक मंगलवार, 12 अक्टूबर से चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi smart door lock, Xiaomi Smart Door Lock X
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI से कंटेंट बनाने वाले सावधान! डीपफेक और AI वीडियो पर भारत सरकार की लगाम, यहां पढ़ें नए नियम
  2. iQOO Z11 सीरीज के नए मॉडल्स में हो सकती है 9,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme ने बढ़ाए स्मार्टफोन्स के दाम, Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 की कीमत में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी
  2. Ai+ का धमाका! 24 फरवरी को लॉन्च करेगी NovaPods, NovaWatch सीरीज में धांसू AIoT गैजेट्स
  3. 32 घंटे चलने वाले UBON J39 Airclip ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत
  4. बिटकॉइन पर बिकवाली का प्रेशर, 67,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
  5. Redmi K90 Ultra में मिल सकती है 8,500mAh की दमदार बैटरी, कूलिंग फैन
  6. NASA ने टाला SpaceX Crew-12 मिशन! अब इस इस दिन होगा लॉन्च
  7. Samsung Galaxy Unpacked 2026: 25 फरवरी को लॉन्च होगी Galaxy S26 सीरीज, भारत में शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन
  8. 10000mAh बैटरी वाला नया फोन Realme Power जल्द हो सकता है लॉन्च!
  9. AI से कंटेंट बनाने वाले सावधान! डीपफेक और AI वीडियो पर भारत सरकार की लगाम, यहां पढ़ें नए नियम
  10. Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा लॉन्च, मिल सकते हैं 4 रियर कैमरा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.