Xiaomi का यह पोर्टेबल एयर कंप्रेसर चुटकी में करेगा टायर की हवा फुल! जल्द होगा लॉन्च

Xiaomi ने अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर Xiaomi Portable Electric Air Compressor 2 Pro प्रोडक्ट को लिस्ट किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2024 18:46 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Electric Air Compressor 2 Pro को ग्लोबल वेबसाइट में लिस्ट किया गया
  • इलेक्ट्रिक इन्फ्लेटर को इसी साल अगस्त में चीन में लॉन्च किया गया था
  • इससे 205/55 R16 कार टायर को लगभग 45 सेकंड में फुल किया जा सकता है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi अपने घरेलू बाजार में एक एयर कंप्रेसर बेचता है, जिसका मॉडल नेम Xiaomi Portable Electric Air Compressor 2 Pro है। इसे चीन में इसी साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। अब, ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में लाने की प्लानिंग कर रही है। इस प्रोडक्ट को कंपनी ने अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया है। ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत क्या होगी इसकी जानकारी तो फिलहाल नहीं दी गई है, लेकिन हम पहले से इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स जानते हैं।

Xiaomi ने अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर Xiaomi Portable Electric Air Compressor 2 Pro प्रोडक्ट को लिस्ट किया है। इलेक्ट्रिक इन्फ्लेटर अपने पिछले मॉडल्स की तुलना में कुछ बड़े बदलाव और सुधारों के साथ आता है। बैटरी से चलने वाले इस डिवाइस मे 2,500mAh पैक मिलता है। इससे व्हीकल के टायर्स या किसी अन्य चीज में लाइव पावर की जरूरत के बिना भी हवा भरी जा सकती है। इसे पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग 3.5 घंटे लगते हैं। कंपनी का दावा है कि फुल करने पर यह 16 कार टायर या 30 रोड बाइक टायर को फुल भर सकता है।

Xiaomi Portable Electric Air Compressor 2 Pro में 205/55 R16 कार टायर को लगभग 45 सेकंड में 2.0 से 2.5 बार के दबाव के साथ फुला सकता है। यदि तुलना की जाए, तो पिछला मॉडल करीब 2 मिनट में ऐसा करने का दावा करता था। यह टायरों को 0.2 से 10.3 बार या 3 से 150 PSI की दबाव सीमा तक फुला सकता है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोडक्ट -10°C और 45°C के बीच तापमान में काम कर सकता है।

इसे अलग-अलग चीजों के लिए विभिन्न सेटिंग्स में एडजस्ट किया जा सकता है, जिससे यह व्हीकल के टायर, फुटबॉल या अन्य चीज को बिना किसी परेशानी के फुला सकता है। इसमें डिस्प्ले भी मिलता है, जिसमें दबाव या रियलटाइम प्रोग्रेस को देखा जा सकता है।
Advertisement

चीन में Xiaomi Portable Electric Air Compressor 2 Pro की कीमत 299 युआन (करीब 3,500 रुपये) है। ग्लोबल मार्केट में इसके लॉन्च को लेकर अभी तक कंपनी ने किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही अभी तक कीमत का खुलासा किया गया है। हालांकि, इस प्रोडक्ट का ग्लोबल मार्केट में लिस्ट होना कहीं न कहीं एयर कंप्रेसर के ग्लोबल लॉन्च की ओर एक संकेत प्रतीत होता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.