Xiaomi Pad 7 सीरीज, Xiaomi Band 9 Pro होंगे 29 अक्टूबर को लॉन्च

Xiaomi ने खुलासा किया है कि Xiaomi Pad 7 सीरीज 29 अक्टूबर को पेश होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2024 15:43 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 7 सीरीज में 11.16 इंच की LCD स्क्रीन मिलने की उम्मीद है।
  • Xiaomi Pad 7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जनरेशन 3 मिलेगा।
  • Xiaomi Pad 7 में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Xiaomi Pad 6 Pro में 11 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने पुष्टि की है कि Xiaomi 15 सीरीज 29 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है। अब Xiaomi ने खुलासा किया है कि स्मार्टफोन के साथ Xiaomi Pad 7 सीरीज भी पेश होगी। फोटो में कीबोर्ड और स्टाइलस के साथ टैबलेट का डिजाइन नजर आया है। यहां हम आपको Xiaomi Pad 7 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Pad 7 Series Specifications


पिछली अफवाहों के आधार पर Xiaomi Pad 7 सीरीज में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 11.16 इंच की LCD स्क्रीन मिलने की उम्मीद है, जो कि पिछले मॉडल में दी गई 11 इंच की 2.8K स्क्रीन से थोड़ी बड़ी है। प्रोसेसर की बात करें तो Xiaomi Pad 7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जनरेशन 3 मिलेगा, जबकि पिछले मॉडल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 दिया गया था। दूसरी ओर Xiaomi Pad 7 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जनरेशन 3 प्रोसेसर मिलेगा, जबकि Xiaomi Pad 6 Pro में स्नैपड्रैगन 8 प्लस जनरेशन 1 प्रोसेसर दिया गया था। 
Advertisement

Xiaomi Pad 7 में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जबकि पिछले मॉडल में 33W फास्ट चार्जिंग थी। वहीं शाओमी पैड 7 प्रो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को बरकरार रखेगा। हालांकि, अभी तक बैटरी कैपेसिटी और कैमरा सेटअप अभी उपलब्ध नहीं हैं। दोनों टैबलेट AI और फोन और टैबलेट के बीच डीप इंटरकनेक्शन के साथ HyperOS 2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे। Xiaomi इवेंट में Xiaomi Smart Band 8 Pro के अपग्रेड के तौर पर थोड़ी कर्व्ड स्क्रीन के साथ Xiaomi Band 9 Pro भी पेश करेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.