Xiaomi ने लॉन्च किया मोबाइल से कंट्रोल होने वाला स्मार्ट वाटर हीटर, इसमें एंटीबैक्टीरियल टेक्नोलॉजी भी मिलती है

Mijia 60L Dual-Tank Water Heater P1 की चीन में कीमत 2,299 युआन (करीब 26,500 रुपये) है। एक गीजर के लिए यह निश्चित तौर पर प्रीमियम प्राइस रेंज है। गीजर प्री-सेल के दौरान 1,999 युआन (करीब 23,000 रुपये) की कीमत पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2024 20:17 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi बैक्ड Mijia का नया स्मार्ट गीजर कई स्मार्ट फीचर्स से लैस आता है
  • इसकी चीन में कीमत 2,299 युआन (करीब 26,500 रुपये) है
  • गीजर में केवल 700 mm की चौड़ाई के साथ स्लीक डिजाइन मिलता है
Xiaomi ने चीन की मार्केट में अपने लेटेस्ट Mijia 60L Dual-Tank Water Heater P1 (गीजर) को लॉन्च किया है। यह स्मार्ट गीजर है, जो तेजी से पानी तो गर्म करता ही है, साथ ही कई स्मार्ट फंक्शनैलिटी भी लेकर आता है। Mijia P1 गीजर में HyperOS मिलता है, जिसके जरिए यह स्मार्ट होम इकोसिस्टम के साथ आसानी से जुड़ जाता है। यूजर ऐप के जरिए स्मार्ट गीजर को ऑन या ऑफ कर सकते हैं, तापमान सेट कर सकते हैं और प्री-हीटिंग शेड्यूल कर सकते हैं। इसमें एनर्जी सेविंग मोड भी मिलता है, जो स्मार्ट तरीके से बिजली बचाने का दावा करता है।

Mijia 60L Dual-Tank Water Heater P1 की चीन में कीमत 2,299 युआन (करीब 26,500 रुपये) है। एक गीजर के लिए यह निश्चित तौर पर प्रीमियम प्राइस रेंज है। गीजर प्री-सेल के दौरान 1,999 युआन (करीब 23,000 रुपये) की कीमत पर उपलब्ध है।

Xiaomi बैक्ड Mijia का नया स्मार्ट गीजर कई स्मार्ट फीचर्स से लैस आता है। शुरुआत इन फीचर्स से करें, तो गीजर HyperOS के जरिए घर में मौजूद Xiaomi इकोसिस्टम के साथ जुड़ जाता है। यूजर ऐप के जरिए गीजर के कई फंक्शन, जैसे कि टेंप्रेचर, हीटिंग शेड्यूल, पावर ऑन/ऑफ या एनर्जी सेविंग मोड आदि कंट्रोल्स हासिल करते हैं। गीजर केवल 700 mm की चौड़ाई के साथ स्लीक डिजाइन के साथ आता है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले भी मिलता है, जो कुछ अहम जानकारियों को दिखाता है।

Mijia P1 डुअल-टैंक सेपरेशन और 3300W हीटिंग पावर से लैस आता है। इसमें यूजर्स को अपनी आवश्यकताओं के आधार पर सिंगल और डुअल टैंकों के बीच स्विच करने का ऑप्शन मिलता है। गीजर की कुल क्षमता 60L है। गीजर एक खास टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो इसे अंदर से साफ और शुद्ध रखने का काम करती है। इसके अलावा, कंपनी दावा करती है कि इस टेक्नोलॉजी से 99.9% का एंटीबैक्टीरियल रेट मिलता है।

Mijia P1 में 9-लेयर्स का सेफ्टी सिस्टम मिलता है, जिसमें एंटी-इलेक्ट्रिक वाल, पावर-ऑफ सुरक्षा, ड्राई-बर्निंग सुरक्षा और हाई टेंप्रेचर सुरक्षा शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  3. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  4. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  5. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
  6. HP OmniPad 12 टैबलेट 13MP कैमरा, Snapdragon 6 Gen 3 के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
  7. Amazon Great Freedom Sale में ₹30000 में आने वाले टैबलेट पर बंपर डील
  8. AI की चपेट में Visa! 2,600 कर्मचारियों की गई नौकरी, भारत पर भी पड़ा असर
  9. Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. WhatsApp को खतरा! AI एजेंट के जरिए हैकर्स कर सकते हैं बड़ा नुकसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.