Xiaomi MIJIA स्मार्ट तकिया देगा नींद की पूरी जानकारी और अभी मिल रहा सस्ते में खरीदने का मौका

आप जिस भी तरीके से सोना चाहते हैं तो MIJIA स्मार्ट पिलो आराम प्रदान कर सकता है। यह मांसपेशियों को आराम भी प्रदान करता है और यूजर्स को एक शांति के साथ ताजा नींद मिलती है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 सितंबर 2022 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi MIJIA स्मार्ट पिलो अब क्राउडफंडिंग कैंपेन में उपलब्ध है।
  • Xiaomi MIJIA स्मार्ट पिलो की कीमत 299 युआन यानी कि करीब 3,434 रुपये है।
  • Xiaomi MIJIA स्मार्ट पिलो में 4 AAA बैटरी दी गई है।

Xiaomi MIJIA Smart Pillow

Xiaomi MIJIA स्मार्ट पिलो को चीन में एक क्राउडफंडिंग कैंपेन के जरिए पेश किया गया है। नया Xiaomi स्मार्ट पिलो अपने पीजोइलेक्ट्रिक सेंसर के जरिए दिल की धड़कन, खर्राटों, शरीर की गति और सांस को सटीक तरीके से कैप्चर कर सकता है। MIJIA स्मार्ट पिलो के लिए क्राउडफंडिंग कैंपेन 7 सितंबर को Xiaomi मॉल के जरिए शुरू किया गया है।

नया Xiaomi स्मार्ट पिलो हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए AI एल्गोरिदम को इंटीग्रेटेड किया है। पीजोइलेक्ट्रिक सेंसर तकिए के सेंटर में अच्छी तरह से लगा है और यह नींद में किसी प्रकार की रुकावट पैदा नहीं करता है। यह यूजर्स की नींद के स्टेटस और गहरी नींद के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ नींद के स्कोर भी बताता है। इसे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए Xiaomi इकोसिस्टम पर अन्य स्मार्ट डिवाइसेज से कनेक्ट किया जा सकता है। यह एक सही तरीके से काम करता है जो कि ठीक प्रकार से स्लीप साइकल की गारंटी देता है।
Advertisement

बैटरी की बात की जाए तो स्मार्ट पिलो में 4 AAA बैटरी दी गई है जो कि डिवाइस को 60 दिनों तक इस्तेमाल के लिए पावर देती है। यह एक कम वोल्टेज डीसी बिजली की सप्लाई देता है जो कि सेफ है। स्मार्ट तकिया दो साइज 10 सेमी और 12 सेमी में आता है। इसका इस्तेमाल किसी भी दिशा में कर सकते हैं। यह सोने के लिए एर्गोनोमिक रूप से काफी आरामदायक रहता है।

आप जिस भी तरीके से सोना चाहते हैं तो MIJIA स्मार्ट पिलो आराम प्रदान कर सकता है। यह मांसपेशियों को आराम भी प्रदान करता है और यूजर्स को एक शांति के साथ ताजा नींद मिलती है। पिलोकेस मजबूत एंटीबैक्टीरियल प्रोटेक्शन के साथ आता है जिसे 20 वॉशिंग सेशन के बाद भी 90 प्रतिशत तक बरकरार रखता है। पिलोकेस का बाहरी भाग ऐसे मैटेरियल से तैयार किया गया है जो कि नाजुक होने के सात स्कीन के लिए ठीक है। पिलोकेस का बाहरी हिस्सा नरम और थोड़ा लोचदार है।
Advertisement
 

Xiaomi MIJIA Smart Pillow की कीमत और उपलब्धता


उपलब्धता की बात करें तो Xiaomi MIJIA स्मार्ट पिलो अब क्राउडफंडिंग कैंपेन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। क्राउडफंडिंग की कीमत 259 युआन यानी 2,976 रुपये है, वहीं वैसे प्रोडक्ट की कीमत 299 युआन यानी कि करीब 3,434 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो ग्लोबल लेवल पर कब उपलब्ध होगा इसकी जानकारी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  4. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  6. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  7. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  8. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  9. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  10. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.