Xiaomi ने 508 लीटर कैपिसिटी वाला नया Mijia Refrigerator किया लॉन्च, -30°C तक कर सकता है फ्रीज, जानें कीमत

यह रेफ्रिजिरेटर Ice Feather White कलर में आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 फरवरी 2025 13:29 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 508 लीटर का स्टोरेज वॉल्यूम उपलब्ध है।
  • इसे भीतर से 16 कम्पार्टमेंट में बांटा गया है।
  • यह रेफ्रिजिरेटर -30°C तक फ्रीज कर सकता है।

Mijia Refrigerator Pro Dual-System 508L को काफी स्लीक डिजाइन में तैयार किया गया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपना नया रेफ्रिजिरेटर पेश किया है। कंपनी ने Mijia Refrigerator Pro Dual-System 508L को चीन में उतारा है। यह Ice Feather White कलर में आता है। यह काफी स्लीक डिजाइन में तैयार किया गया है। इसमें 508 लीटर का स्टोरेज वॉल्यूम उपलब्ध है। इसमें टेक्स्चर्ड स्टील पैनल दिया गया है। ऑयल, स्ट्रेच या अन्य प्रकार की गंदगी को फ्रिज पर लगने से रोकता है। यह रेफ्रिजिरेटर -30°C तक फ्रीज कर सकता है। आइए जानते हैं Mijia Refrigerator Pro Dual-System 508L की कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में। 
 

Mijia Refrigerator Pro Dual-System 508L price

Mijia Refrigerator Pro Dual-System 508L की कीमत 4499 युआन (लगभग 53,600 रुपये) है। लेकिन सरकारी सब्सिडी के चलते इसे 3599 युआन (लगभग 43,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। 
 

Mijia Refrigerator Pro Dual-System 508L Features

Mijia Refrigerator Pro Dual-System 508L को काफी स्लीक डिजाइन में तैयार किया गया है। इसमें 508 लीटर का स्टोरेज वॉल्यूम उपलब्ध है। टेक्स्चर्ड स्टील पैनल इसमें दिया गया है जो इसके लुक में चार चांद लगाता है। लेकिन साथ ही यह ऑयल, स्ट्रेच या अन्य प्रकार की गंदगी को फ्रिज पर लगने से रोकता है। इसे भीतर से 16 कम्पार्टमेंट में बांटा गया है जो कि फ्रेंच स्टाइल में अरेंज किए गए हैं। अलग-अलग तरह के भोजन प्रकार के लिए डेडीकेटेड सेक्शन बनाए गए हैं। 

शाओमी की ओर से दावा है कि यह एक हफ्ते तक फलों और सब्जियों को ताजा बनाए रख सकता है। इसमें डुअल कूलिंग सिस्टम है। यानी फ्रिज और फ्रीजर अलग-अलग कूलिंग करते हैं। फ्रिज में किसी तरह की गंध पैदा न हो इसलिए अलग से इवेपोरेटर लगे हैं, जिससे कि नमी का लेवल भी इसमें उचित बना रहता है। यह रेफ्रिजिरेटर -30°C तक फ्रीज कर सकता है। कंपनी का कहना है कि यह बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है, दुर्गंध पैदा नहीं होने देता है, और वायरस की भी रोकथाम करता है। इसमें 5 लेयर वाला प्यूरिफिकेशन प्रोसेस बताया गया है। 

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें डुअल इनवर्टर कम्प्रेसर और फैन सिस्टम मौजूद है। कंपनी का दावा है कि यह बहुत कम शोर करता है और केवल 35dB तक नॉइज पैदा करता है। यह Mi Home ऐप के माध्यम से Xiaomi के HyperOS Connect के साथ पेअर हो जाता है जिससे इसे ऐप के जरिए मॉनिटर और कंट्रोल भी किया जा सकता है। कंपनी इसके कम्प्रेसर के साथ 10 की वारंटी दे रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. किसी ने आपको हर जगह से कर दिया है ब्लॉक तो कैसे करें उसे मैसेज, ये तरीका आएगा आपके काम
  2. बजट 5G स्मार्टफोन का जलवा, 2025 में 1900% से ज्यादा बढ़ी बिक्री, जानें क्या है वजह
  3. BSNL के परफॉर्मेंस  में हुआ सुधार, कस्टमर्स की संख्या बढ़कर 9.20 करोड़ से ज्यादा
  4. 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Itel A100 भारत में 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, मिलिट्री-ग्रेड जैसी ड्यूरेबिलिटी, जानें फीचर्स
  6. अपने दोस्तों के साथ लाइव लोकेशन कैसे करें शेयर, फॉलो करें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
  7. नमक से चलेगी कार, -40 डिग्री में भी नहीं गिरेगी बैटरी! 400 Km रेंज वाली Nevo A06 EV हुई पेश
  8. गुजरात के स्कूलों, अस्पतालों और दूरदराज के इलाकों तक पहुंचेगा सैटेलाइट इंटरनेट, सरकार और Starlink में साझेदारी
  9. Oppo Find N6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल का मिल सकता है कैमरा
  10. Poco X8 Pro में हो सकता है 6.5 इंच डिस्प्ले, दक्षिण कोरिया में मिला RRA सर्टिफिकेशन
  11. Realme Narzo 90x 5G vs Oppo K13x 5G vs Samsung Galaxy F16 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बैस्ट
  12. AI रेस में आगे निकल गया भारत, Sarvam AI ने ChatGPT और Gemini को इन फील्ड में पछाड़ा
  13. boAt Chrome Iris Launched: स्लीप ट्रैकिंग, फीमेल वेलनेस और SpO2 मॉनिटरिंग के साथ नई स्मार्टवॉच लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. गुजरात के स्कूलों, अस्पतालों और दूरदराज के इलाकों तक पहुंचेगा सैटेलाइट इंटरनेट, सरकार और Starlink में साझेदारी
  2. BSNL के परफॉर्मेंस  में हुआ सुधार, कस्टमर्स की संख्या बढ़कर 9.20 करोड़ से ज्यादा
  3. iPhone 17e Launch: किस दिन लॉन्च होगा 'किफायती' iPhone और क्या होगी कीमत? यहां जानें सब कुछ
  4. Poco X8 Pro में हो सकता है 6.5 इंच डिस्प्ले, दक्षिण कोरिया में मिला RRA सर्टिफिकेशन
  5. boAt Chrome Iris Launched: स्लीप ट्रैकिंग, फीमेल वेलनेस और SpO2 मॉनिटरिंग के साथ नई स्मार्टवॉच लॉन्च
  6. Itel A100 भारत में 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, मिलिट्री-ग्रेड जैसी ड्यूरेबिलिटी, जानें फीचर्स
  7. XElectron iProjector 3 Plus लॉन्च, घर पर देगा सिनेमा का अनुभव, गजब हैं स्मार्ट फीचर्स
  8. बजट 5G स्मार्टफोन का जलवा, 2025 में 1900% से ज्यादा बढ़ी बिक्री, जानें क्या है वजह
  9. Oppo Find N6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल का मिल सकता है कैमरा
  10. कुछ हफ्तों में लॉन्च हो रहा है iPhone 17e और 'किफायती' MacBook, नए iPad मॉडल्स भी देंगे दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.