Xiaomi लाई पोर्टेबल कॉफी मेकर, अब चलते-फिरते, कहीं भी लें कॉफी का मजा, सिंगल चार्ज में बनाएगी 400 कप! जानें कीमत

कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 400 कप तक कॉफी बना सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जून 2026 15:15 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसे डुअल कैम्पैटिबल ब्रूइंग चैम्बर के साथ डिजाइन किया है।
  • मात्र 45 सेकेंड में यह कॉफी ब्रू साइकल पूरी कर लेती है।
  • Mijia पोर्टेबल कॉफी मशीन में 7500mAh की बैटरी लगी है।

Xiaomi की Mijia Portable Coffee Machine में 20-bar इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पम्प लगा है।

Photo Credit: Youpin

Xiaomi ने पोर्टेबल कॉफी मेकर लॉन्च किया है जो कंपनी की पहली कॉफी मशीन है। Mijia Portable Coffee Machine एक ऐसा प्रोडक्ट है जो चलते-फिरते कॉफी बना सकता है यानी अगर आप बाहर कहीं जा रहे हैं, या ट्रैवल कर रहे हैं तो जब मन चाहे कॉफी बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा कैंपिंग या ऑफिस के लिए भी इसे ले जाया जा सकता है। यह वजन में हल्का है और साइज में कॉम्पेक्ट है। यह बैटरी से चलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 

Xiaomi Mijia Portable Coffee Machine Price

Xiaomi Mijia Portable Coffee Machine की कीमत 799 युआन (लगभग 11000 रुपये) है। इसे कंपनी ने फिलहाल चीनी मार्केट में उपलब्ध करवाया है। पोर्टेबल कॉफी मशीन को Xiaomi Mall और Xiaomi Youpin से खरीदा जा सकता है। सेल 17 जून से शुरू होगी। 

Xiaomi Mijia Portable Coffee Machine Specifications

Xiaomi की Mijia Portable Coffee Machine में 20-bar इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पम्प लगा है। ऊंचाई में 24.5cm है और चौड़ाई में 7.15cm है। कंपनी ने इसे डुअल कैम्पैटिबल ब्रूइंग चैम्बर के साथ डिजाइन किया है। इसमें कोल्ड और हॉट, दोनों तरह की कॉफी बनाई जा सकती है। यह सिरेमिक हीटिंग एलिमेंट से लैस है। पानी के लिए यह 92°C का स्थिर तापमान बनाकर रख सकती है। मात्र 45 सेकेंड में यह कॉफी ब्रू साइकल पूरी कर लेती है। 

Mijia पोर्टेबल कॉफी मशीन में 7500mAh की बैटरी लगी है जिसके लिए इसमें 2500mAh के तीन सैल मिलते हैं। यह चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट से लैस है जो 45W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 30 मिनट में यह 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत चार्जिंग पर पहुंच जाती है। इसे पावरबैंक से भी चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 400 कप तक कॉफी बना सकती है। लेकिन उसके लिए इसमें पहले से गर्म पानी डालना होगा। जबकि नॉर्मल टेम्परेचर वाला पानी डालने पर यह पानी को गर्म करने में ज्यादा बैटरी की खपत करती है। जिसके बाद यह सिंगल चार्ज में तीन कप कॉफी बना सकती है। 

Advertisement

कंपनी ने इसे डस्ट और वाटर रसिस्टेंट बनाया है जिसके लिए इसे IP55 रेट किया गया है। इसका ब्रूइंग चैम्बर अलग हो जाता है जिससे इसे आसानी से साफ किया जा सकता है। बॉक्स में एक कैरिंग केस, एक स्टैंड, और मेटल कॉफी बास्केट भी मिलता है। साथ ही एक चम्मच और एक स्टेनलैस स्टील का कप भी दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.