एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च

Xiaomi ने चीन में 5kg क्षमता वाली नई Dual Drum Mini Washer-Dryer लॉन्च की है। इसमें दो अलग ड्रम, 34 वॉश प्रोग्राम और 40 मिनट का Wash & Dry Cycle मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 सितंबर 2026 11:44 IST
ख़ास बातें
  • दो अलग ड्रम के साथ 5kg वॉशिंग क्षमता
  • 34 वॉशिंग प्रोग्राम्स और 40 मिनट का Wash & Dry Cycle
  • Auto Dosing और Mi Home ऐप का सपोर्ट

Xiaomi की नई Mijia Mini Twin-Tub Washer-Dryer में दो अलग-अलग ड्रम दिए गए हैं

Photo Credit: Xiaomi

छोटे घर या कम जगह वाले अपार्टमेंट में बड़ी वॉशिंग मशीन रखना हमेशा आसान नहीं होता। वहीं अलग-अलग तरह के कपड़ों को एक साथ धोने में भी कई बार परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए Xiaomi ने चीन में अपनी नई Mijia Mini Twin-Tub Washer-Dryer 5kg लॉन्च की है। इसकी खासियत है कि इसमें एक मशीन के अंदर दो अलग-अलग वॉशिंग ड्रम दिए गए हैं, जिससे अलग तरह के कपड़ों को एक साथ लेकिन अलग-अलग धोया जा सकता है। कंपनी ने इसमें वॉशिंग के साथ ड्राइंग की सुविधा भी दी है और छोटे कपड़ों के लिए 40 मिनट का Wash & Dry प्रोग्राम मिलता है।

नई Mijia Mini Twin-Tub Washer-Dryer की कुल वॉशिंग क्षमता 5kg है। इसे दो अलग ड्रम में बांटा गया है, यानी हर ड्रम की क्षमता 2.5kg है। दोनों ड्रम स्वतंत्र रूप से काम करते हैं और इनके लिए अलग पानी और ड्राइंग चैनल दिए गए हैं। इसका फायदा यह है कि एक ही समय में बच्चों के कपड़े और बड़ों के कपड़े या नाजुक और सामान्य कपड़ों को अलग-अलग ड्रम में धोया जा सकता है। इस तरह अलग-अलग कपड़ों को एक ही मशीन में मिलाने की जरूरत नहीं पड़ती। ड्राइंग के दौरान दोनों ड्रम में 1.5kg तक कपड़े रखे जा सकते हैं, यानी कुल 3kg ड्राइंग क्षमता मिलती है।

Advertisement

इस वॉशिंग मशीन की सबसे खास सुविधाओं में से एक इसका 40 मिनट का Quick Wash & Dry Cycle है। इसे खास तौर पर छोटे और हल्के कपड़ों के लिए बनाया गया है। इसके अलावा सिल्क जैसे नाजुक कपड़ों के लिए 40 डिग्री सेल्सियस Low-Temperature Drying Mode दिया गया है। इसमें सेंसर कपड़ों के सूखने की स्थिति को पहचानकर ड्राइंग प्रक्रिया को रोक सकते हैं, जिससे कपड़ों को जरूरत से ज्यादा गर्मी से बचाने में मदद मिलती है।

Xiaomi ने इसमें 34 वॉश प्रोग्राम दिए हैं। इनमें कॉफी, मिट्टी और मेकअप जैसे अलग-अलग दागों के लिए खास मोड शामिल हैं। चीनी लिस्टिंग के मुताबिक इसमें दूध, फल-जैम और खून जैसे दागों के लिए भी अलग प्रोग्राम दिए गए हैं। मशीन में DD Direct Drive Motor दिया गया है, जो अधिकतम 1,200 RPM की स्पिन स्पीड तक पहुंचता है। दोनों ड्रम का डायमीटर 255mm है।

इस मशीन में दो अलग-अलग 150ml Auto-Dosing Dispensers दिए गए हैं। मशीन कपड़ों और वॉश लोड के हिसाब से डिटर्जेंट की मात्रा को अपने आप कंट्रोल करती है। Xiaomi के मुताबिक एक बार डिटर्जेंट भरने पर सामान्य इस्तेमाल में करीब एक महीने तक चल सकता है। इसमें सेल्फ-क्लीनिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिससे डिटर्जेंट सिस्टम में रुकावट की समस्या कम करने में मदद मिलती है।

Advertisement

इसके अलावा मशीन में 95 डिग्री सेल्सियस High-Temperature Drum Cleaning Mode भी दिया गया है। Xiaomi 99.99% बैक्टीरिया और वायरस हटाने का दावा करती है। हालांकि इस तरह के स्वास्थ्य संबंधी दावे को कंपनी के दावे के तौर पर ही देखना बेहतर है। यह सिर्फ सामान्य वॉशिंग मशीन नहीं है, बल्कि Xiaomi के स्मार्ट होम इकोसिस्टम से भी जुड़ती है। इसमें Mi Home ऐप और HyperOS का सपोर्ट दिया गया है। यूजर्स ऐप के जरिए मशीन को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें Voice Control और OTA Software Updates का सपोर्ट भी मिलता है। डिजाइन की बात करें तो मशीन का साइज 598 x 574 x 478mm है। यानी इसे 600mm गहराई वाले सामान्य कैबिनेट में फिट किया जा सकता है। इसका वजन करीब 41kg है। इसे फर्श या काउंटर पर रखा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर सामान्य फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन के ऊपर भी स्टैक किया जा सकता है।

Xiaomi ने इस वॉशिंग मशीन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया है। इसकी स्टैंडर्ड रिटेल कीमत 3,499 युआन (करीब 49,400 रुपये) है। चीन में फिलहाल इसका प्री-ऑर्डर शुरू हो चुका है। सरकारी सब्सिडी के बाद इसकी कीमत 2,699 युआन तक बताई गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.