Xiaomi ने लॉन्च किया मोबाइल से कंट्रोल होने वाला फोल्डेबल हीटर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Mijia प्रोडक्ट फोल्डेबल डिजाइन के साथ आता है, जिससे इसे 180 डिग्री तक खोला जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 सितंबर 2024 20:55 IST
ख़ास बातें
  • इसे चीन में 899 युआन (करीब 10,600 रुपये) में लॉन्च किया गया है
  • हीटर JD.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध है
  • जब पूरी तरह से मोड़ा जाता है, तो इसकी लंबाई केवल 75 cm होती है

नया Xiaomi Mijia हीटर JD.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने Mijia Graphene Skirting Board Heater 2 Foldable Version को अपने घरेलू बाजार में लॉन्च किया है। नया शाओमी प्रोडक्ट कॉम्पैक्ट और फोल्डेबल डिजाइन के साथ आता है, जो 0 और 180 डिग्री के बीच फोस्ड हो सकता है। इसमें 2200W हाई-पावर हीटिंग सिस्टम मिलता है। फोल्डेबल हीटर में ग्राफीन रैपिड हीटिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो कंपनी के दावे अनुसार, क्विक और समान हीटिंग देता है। हीटर स्मार्ट टेंप्रेचर कंट्रोल, नॉयस-फ्री पावर एडजस्टमेंट और चार टेंप्रेचर सेगमेंट शामिल हैं। इसमें चाइल्ड लॉक, ओवरहीट प्रोटेक्शन, फ्लेम-रिटार्डेंट मटेरियल और IPX4 स्प्लैश रजिस्टेंट बिल्ड मिलता है। 

Xiaomi ने चीन में Mijia Graphene Skirting Board Heater 2 Foldable Version (चीनी भाषा से अनुवादित) को 899 युआन (करीब 10,600 रुपये) में लॉन्च किया है और यह गिज्मोटाइना के अनुसार, JD.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके भारत में लॉन्च को लेकर कंपनी ने फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की है।

Xiaomi Mijia प्रोडक्ट फोल्डेबल डिजाइन के साथ आता है, जिससे इसे 180 डिग्री तक खोला जा सकता है। जब पूरी तरह से मोड़ा जाता है, तो इसकी लंबाई केवल 75 cm होती है। हीटर ग्राफीन रैपिड हीटिंग तकनीक के साथ आता है, जिससे यह हीटर क्विक और समान हीटिंग देने में सक्षम होता है। कंपनी का कहना है कि इससे 15 मिनट के भीतर इनडोर टेंप्रेचर में जबरदस्त बढ़ोतरी होती है।

Xiaomi Mijia हीटर 152 हीट-डिसिपेटिंग फिन्स के साथ 2200W हाई-पावर हीटिंग सिस्टम से लैस आता है। इसकी फार-इन्फ्रारेड रेसोनेंस टेक्नोलॉजी गर्मी को और बढ़ाती है। यह तकनीक सूरज की रोशनी की नकल करती है। इसके अलावा, एडवांस स्लीप मोड रात को चार टेंप्रेचर सेगमेंट में बांटता है।

इसमें चाइल्ड लॉक मिलता है और ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन भी शामिल है। Xiaomi Mijia ने इसे फ्लेम-रिटार्डेंट मटेरियल से बनाया है। यह टिप-ओवर सुरक्षा भी देता है। हीटर में IPX4 स्पलैश रजिस्टेंट बिल्ड मिलता है। इस हीटर को HyperOS कनेक्ट और Xiao AI वॉयस कमांड के जरिए रिमोटली कंट्रोल किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे ₹25000 में आने वाले बेस्ट 43 इंच स्मार्ट टीवी
  2. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.