Xiaomi MIJIA रेफ्रिजरेटर 439 लीटर कैपिसिटी के साथ आया, जानें कीमत और फीचर्स

फ्रिज में क्रॉस डोर पार्टीशन डिजाइन दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अगस्त 2024 16:41 IST
ख़ास बातें
  • फ्रिज 3.2mm के आइस क्रिस्टल व्हाइट ग्लास पैनल के साथ आता है
  • फ्रंट में इसमें हीट डिसिपेशन सिस्टम भी दिया गया है
  • इसकी स्टोरेज कैपिसिटी 439 लीटर की है।

फ्रिज में 360 डिग्री एयर कूलिंग सर्कुलेशन मिलता है।

Photo Credit: GizmoChina

Xiaomi ने नया MIJIA Fresh Storage 439L Cross Ice Crystal White रफ्रिजिरेटर लॉन्च किया है। घरेलू मार्केट में पेश किया गया यह फ्रिज 3.2mm के आइस क्रिस्टल व्हाइट ग्लास पैनल के साथ आता है। इसी की वजह से इसे साफ करने में बहुत आसानी होती है। यह वॉटर रसिस्टेंट है और ऑयल रसिस्टेंस भी सपोर्ट करता है। इसकी बॉडी की मोटाई 60cm है। फ्रंट में इसमें हीट डिसिपेशन सिस्टम भी दिया गया है जिससे यह ऑपरेट करते समय गर्म नहीं होता है। इसकी स्टोरेज कैपिसिटी 439 लीटर की है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Xiaomi MIJIA Fresh Storage 439L Cross Ice Crystal White Refrigerator price

Xiaomi MIJIA Refrigerator 439L Ice Crystal White की कीमत (via) 3999 युआन (लगभग 46,000 रुपये) है। कंपनी इसे ऑफर के तहत 3499 युआन के लॉन्च प्राइस पर दे रही है। इसकी सेल 24 जून से शुरू होगी।  
Advertisement
 

MIJIA Fresh Storage 439L Cross Ice Crystal White Refrigerator features

जैसा कि पहले बताया गया है, MIJIA Fresh Storage Ice Crystal रेफ्रिजिरेटर में 3.2mm आइस क्रिस्टल व्हाइट ग्लास पैनल है। जिससे फ्रिज को साफ करने में आसानी होती है। यह वॉटर और ऑयल रसिस्टेंस भी सपोर्ट करता है। इसकी बॉडी की मोटाई 60 सेंटीमीटर है और स्टोरेज कैपिसिटी 439 लीटर की है। 

फ्रिज में क्रॉस डोर पार्टीशन डिजाइन दिया गया है। इसके रेफ्रिजिरेटर की कैपिसिटी 260 लीटर है। जबकि फ्रिजर की कैपिसिटी 154 लीटर है। इसमें 25 लीटर कैपिसिटी का एक अलग कम्पार्टमेंट आता है जिसमें मदर एंड बेबी आइटम्स रखे जा सकते हैं। फ्रिज में 360 डिग्री एयर कूलिंग सर्कुलेशन मिलता है। कंपनी इसके कम्प्रेसर के साथ 10 साल की वारंटी दे रही है। फ्रिज का वजन 86 किलोग्राम है। इसके डाइमेंशन 825 x 680 x 2,030mm हैं। इसमें डिवाइस कंट्रोलिंग के लिए MIJIA app का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही यह XiaoAi वॉयस कंट्रोल को भी सपोर्ट करता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.