Xiaomi ने पेश किया नया Mijia Electric Heater 2, कमरें में बढ़ा देगा 16°C तक तापमान

Xiaomi ने अपने सर्दियों के लिए खास प्रोडक्ट Mijia Electric Heater 2 टेंप्रेचर कंट्रोल वर्जन को पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 सितंबर 2025 11:27 IST
ख़ास बातें
  • Mijia Electric Heater 2 की शुरुआती कीमत 309 युआन (लगभग 3,827 रुपये) है।
  • Mijia Electric Heater 2 2200W के हाई-पावर हीटिंग सिस्टम का उपयोग करता है।
  • Mijia Electric Heater 2 महज 5 सेकंड में वर्किंग तापमान तक पहुंच जाता है।

Mijia Electric Heater 2 में नेचुरल कंवेक्शन सिस्टम है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने सर्दियों के लिए खास प्रोडक्ट Mijia Electric Heater 2 टेंप्रेचर कंट्रोल वर्जन को पेश कर दिया है। यह डिवाइस कई सिक्योरिटी फीचर्स के साथ आता है, जिसमें ओवरहीट प्रोटेक्शन शामिल है। यह एक 20 स्क्वायर फीट के मिड साइज कमरे के लिए बेहतर है, जिससे तापमान 16°C तक बढ़ाया जा सकता है। यहां हम आपको Mijia Electric Heater 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Mijia Electric Heater 2 Price

कीमत की बात की जाए तो Mijia Electric Heater 2 की शुरुआती कीमत 309 युआन (लगभग  3,827 रुपये) है। यह हीटर अब चीन में Xiaomi Mall पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Advertisement

Mijia Electric Heater 2 Specifications

Mijia Electric Heater 2 एक 20 स्क्वायर मीटर तक के मिड साइज के कमरों के लिए बेस्ट है। यह सुरक्षित और शांत तरीके से काम करता है। यह 2200W के हाई-पावर हीटिंग सिस्टम का उपयोग करता है जो सिर्फ 5 सेकंड में वर्किंग तापमान तक पहुंच जाता है। Xiaomi का दावा है कि एडवांस इंटरनल डिजाइन हीटिंग क्षमता को 15 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। कहा जाता है कि यह हीटर एक घंटे में कमरे का तापमान 16°C तक बढ़ा सकता है। इसमें टर्बुलेंट एयरफ्लो और ड्यूल डायरेक्शन हीट डिसिपेशन के साथ एक नए डिजाइन वाला हीटिंग स्ट्रक्चर है। ये आगे और ऊपर दोनों पैनल से गर्म हवा प्रवाहित करता है जो पूरे कमरे में गर्मी को समान बनाए रखता है। 

Xiaomi ने एक नेचुरल कंवेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया है जो कि तेज हवा नहीं फेंकता है और हवा में नमी को बरकरार रखता है। इससे लंबे समय तक उपयोग के दौरान स्किन ड्राई नहीं होती है। Xiaomi ने हीटर कंट्रोल के लिए दो रोटरी नॉब दिए हैं। पहला नॉब थर्मोस्टेट को एडजस्ट करता है और दूसरा तीन पावर लेवल में से चयन करता है। इसमें एक बिल्ट-इन थर्मोस्टेट है जो कमरे के तापमान को मॉनिटर करता है और यूजर्स की सेटिंग के आधार पर हीटर को ऑटोमैटिक बंद या चूल करता है। इस हीटर में एक फोल्डेबल ड्राईिंग रैक भी है जो 1.5 किलोग्राम तक कपड़े या तौलिये रख सकता है। जिससे सर्दियों के मौसम में घर के अंदर कपड़े सुखा सकते हैं।

Advertisement

सिक्योरिटी की बात करें तो हीटर कई फीचर्स से लैस है। यह छींटे से बचाव के लिए IPX4 रेटिंग के साथ आता है, जिससे इसे सूखे बाथरूम में उपयोग किया जा सकता है। हीटर में टिप-ऑवर प्रोटेक्शन, ओवरहीट प्रोटेक्शन और फ्लेम-रेटरडेंट बॉडी दी गई है। अगर यह गिर जाता है या बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है तो पावर अपने आप बंद हो जाती है। डाइमेंशन की बात करें तो Electric Heater 2 की लंबाई 780 मिमी, चौड़ाई 526 मिमी, मोटाई 216 मिमी और वजन करीब 5.3 किलोग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.