Xiaomi ने लॉन्च की स्मार्ट कॉफी मशीन, चुटकी में बनाती है मनचाही कॉफी! जानें कीमत

Xiaomi Mijia Capsule Coffee Machine S1 को चीन में Youpin के जरिए 499 युआन (करीब 6,000 रुपये) में बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 फरवरी 2025 20:58 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia Capsule Coffee Machine S1 को चीन में लॉन्च किया गया है
  • इसकी कीमत 499 युआन (करीब 6,000 रुपये) है
  • कंपनी इसके साथ 10 इंपोर्टेड कॉफी कैप्सूल फ्री दे रही है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने घरेलू बाजार में Mijia Capsule Coffee Machine S1 को लॉन्च किया है। इसमें एस्प्रेसो एक्सट्रैक्शन के लिए 20-बार ULKA वॉटर पंप और 1250W हीटिंग सिस्टम है, जो केवल 25 सेकंड में प्रीहीट होने का दावा करता है। NTC सेंसर और PID ​​एल्गोरिदम द्वारा पावर्ड डुअल टेंप्रेचर कंट्रोल सिस्टम बेहतर ब्रूइंग देने का काम करता है। यूजर्स कप साइज (एस्प्रेसो के लिए 40 मिली, अमेरिकनो के लिए 110 मिली) को कस्टमाइज कर सकते हैं। मशीन में आसान रिफिलिंग और सफाई के लिए एक अलग करने योग्य 650 मिलीलीटर वाटर टैंक मिलता। वहीं, स्टोरेज के लिए एक मैग्नेटिक कैप्सूल रैक शामिल है। Xiaomi का दावा है कि नई कॉफी मशीन 55dB(A) पर कम शोर के साथ ऑपरेट करती है।

Xiaomi Mijia Capsule Coffee Machine S1 को चीन में Youpin के जरिए 499 युआन (करीब 6,000 रुपये) में बेचा जा रहा है। कंपनी इसके साथ 10 इंपोर्टेड कॉफी कैप्सूल फ्री दे रही है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें 20-बार पंप दिया गया है। इसमें 1250W हीटिंग सिस्टम शामिल है, जो 25 सेकंड में ब्रूइंग तैयार करने का दावा करता है।
Advertisement

इसके अलावा, नई कॉफी मशीन डुअल टेंप्रेचर कंट्रोल सिस्टम से लैस आती है, जिसमें PID ​​एल्गोरिदम और NTC सेंसर का कॉम्बिनेशन है। यह सिस्टम सुनिश्चित करता है कि पानी सही तापमान में गर्म हो, जिससे ब्रूइंग अच्छी हो। इसमें कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन भी मिलते हैं, जिनमें यूजर्स एस्प्रेसो के लिए 40 मिलीलीटर और अमेरिकनो के लिए 110 मिलीलीटर के बीच चयन करके अपने कप साइज को भी कस्टमाइज कर सकते हैं।

कॉफी कप इधर-उधर फैले न रहे, इसके लिए एक मैग्नेटिक कप स्टोरेज भी मिलता है, जिसे मशीन में या किसी भी मैग्नेटिक सतह पर लगाया जा सकता है, जैसे कि फ्रीज या माइक्रोवेव आदि। मशीन डिटेचेबल 650 मिलीलीटर वाटर टैंक से लैस है, जिससे रिफिलिंग का झंझट नहीं रहता। मशीन केवल 33.2 × 9.0 × 21.2 cm साइज में आती है, इसमें ग्रे फिनिश मिलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  3. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  8. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.