धूल से लेकर पॉल्यूशन तक, घर के कोने-कोने को क्लीन करने का Xiaomi का दावा! लॉन्च हुआ Mijia Air Purifier 6 Dual-Core

Xiaomi Mijia Air Purifier 6 Dual-Core के मौजूदा फिल्टर के खराब होने के बाद अलग से नया फिल्टर खरीदा जा सकता है, जिसकी कीमत 299 युआन (करीब 3,700 रुपये) रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2025 11:07 IST
ख़ास बातें
  • इसकी कीमत 2,599 युआन (लगभग 32,300 रुपये) रखी गई है
  • अलग से नया फिल्टर 299 युआन (करीब 3,700 रुपये) में खरीदा जा सकता है
  • इसमें रियल-टाइम 6 सेंसर मॉनिटरिंग का फीचर मिलता है

नए Xiaomi Mijia Air Purifier 6 Dual-Core की कीमत 2,599 युआन (लगभग 32,300 रुपये) रखी गई है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीन में अपने नए Mijia Air Purifier 6 Dual-Core को लॉन्च कर दिया है, जो खासतौर पर नए या रेनोवेटेड घरों के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि ये नया एयर प्यूरीफायर धूल, पॉल्यूशन, और फॉर्मलडिहाइड जैसे हानिकारक केमिकल्स को मिनटों में साफ करने की क्षमता रखता है। Mijia Air Purifier 6 Dual-Core में हाई परफॉर्मेंस क्लीन एयर डिलीवरी रेट (CADR) दिया गया है, जो फॉर्मलडिहाइड CADR 700 m³/h और पार्टिकल CADR 949 m³/h है। यानी ये डिवाइस 56 से 96 वर्ग मीटर तक के एरिया को आसानी से कवर कर सकता है।

नए Xiaomi Mijia Air Purifier 6 Dual-Core की कीमत 2,599 युआन (लगभग 32,300 रुपये) रखी गई है और ये फिलहाल Xiaomi Youpin पर प्री-सेल में उपलब्ध है। मौजूदा फिल्टर के खराब होने के बाद अलग से नया फिल्टर खरीदा जा सकता है, जिसकी कीमत 299 युआन (करीब 3,700 रुपये) रखी गई है और कंपनी का दावा है कि ये 12 महीने तक चल सकता है।

Advertisement

Xiaomi Mijia Air Purifier 6 Dual-Core में डुअल-फिल्टर सिस्टम और डुअल-फैन ब्लेड डिजाइन दिया गया है, जो इसे रेगुलर वर्जन से काफी पावरफुल बनाता है। साथ ही इसमें रियल-टाइम 6 सेंसर मॉनिटरिंग का फीचर भी है, जिससे यूजर हवा की क्वालिटी को लाइव ट्रैक कर सकते हैं।

कंपनी के मुताबिक, Mijia Air Purifier 6 Dual-Core में फॉर्मलडिहाइड CADR 700 m³/h और पार्टिकल CADR 949 m³/h है। यानी ये डिवाइस 56 से 96 वर्ग मीटर तक के एरिया को आसानी से कवर कर सकता है। इसमें सात-लेयर वाला फिल्टर सिस्टम है जिसमें डस्ट फिल्टर, एंटीबैक्टीरियल कोटिंग, नैनो-स्केल फिल्ट्रेशन, एक्टिवेटेड कार्बन लेयर और अल्ट्रावॉयलेट स्टेरिलाइजेशन मॉड्यूल शामिल है।

Xiaomi का दावा है कि ये सिस्टम 99% फॉर्मलडिहाइड और 99.99% H1N1 वायरस को सिर्फ एक घंटे में खत्म कर सकता है। इसके अलावा, ये 98% तक एलर्जेंस जैसे पोलन और डस्ट माइट्स को भी रिमूव कर देता है। स्लीप मोड में इसका नॉइज लेवल सिर्फ 31.6 dB(A) तक रहता है। डिजाइन की बात करें तो इसमें स्लिम वर्टिकल लुक और 360° व्हील्स दिए गए हैं ताकि इसे आसानी से मूव किया जा सके। 

Advertisement

यूजर्स को इसमें LCD डिस्प्ले मिलेगा जो एयर क्वालिटी डेटा को रियल टाइम में दिखाता है, साथ ही ग्राफ फॉर्मेट में बदलाव भी दिखाता है। इसे HyperOS और Mijia App के जरिए रिमोटली कंट्रोल किया जा सकता है और Xiao Ai Voice Commands से बिना हाथ लगाए भी ऑपरेट किया जा सकता है।

Xiaomi Mijia Air Purifier 6 Dual-Core की कीमत कितनी है?

इस एयर प्यूरीफायर की कीमत चीन में 2,599 युआन (लगभग 32,300 रुपये) रखी गई है। फिलहाल ये Xiaomi Youpin पर प्री-सेल के लिए उपलब्ध है।

ये एयर प्यूरीफायर किन घरों के लिए बेस्ट है?

Xiaomi के अनुसार, ये मॉडल खासतौर पर नए या रेनोवेटेड घरों के लिए बनाया गया है, जहां फॉर्मलडिहाइड और VOCs जैसे केमिकल्स ज्यादा पाए जाते हैं।

Advertisement

इसका CADR रेटिंग क्या है?

Mijia Air Purifier 6 Dual-Core में फॉर्मलडिहाइड CADR 700 m³/h और पार्टिकल CADR 949 m³/h है, जिससे ये 56 से 96 m² तक का एरिया क्लीन कर सकता है।

इसमें कौन-कौन से स्मार्ट फीचर्स हैं?

इस प्यूरीफायर में HyperOS, Mijia App सपोर्ट, Xiao Ai Voice Commands, और रियल-टाइम 6 सेंसर मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

क्या ये ग्लोबल मॉडल से अलग है?

हां, चीन में लॉन्च हुआ ये Dual-Core मॉडल ग्लोबल वर्जन से काफी अलग है। इसमें डुअल-फिल्टर सिस्टम और ज्यादा CADR रेटिंग दी गई है, जबकि ग्लोबल वर्जन में सिर्फ सिंगल फिल्टर सिस्टम और 218 m³/h CADR है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.