Xiaomi ने लॉन्च की नई Mijia 10kg फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन, कपड़े रहेंगे साफ

Xiaomi ने फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन रेंज में विस्तार करते हुए Mijia 10kg Front-Load Washing Machine को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 मार्च 2026 11:24 IST
ख़ास बातें
  • Mijia 10kg Front-Load Washing Machine का कॉम्पैक्ट साइज 516 मिमी है।
  • Mijia 10kg Front-Load Washing Machine 24 वॉशिंग प्रोग्राम प्रदान करती है।
  • Mijia 10kg Front-Load Washing Machine 3 साल की वारंटी के साथ आती है।

Mijia 10kg Front-Load Washing Machine

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन रेंज में विस्तार करते हुए Mijia 10kg Front-Load Washing Machine को लॉन्च कर दिया है। इस नई मशीन में काफी आसान डिजाइन और बेहतर क्लीनिंग कैपेसिटी दी गई है। एडवांस स्मार्ट फीचर्स के साथ बजट वॉशिंग मशीन बाजार में एक नया स्टैंडर्ड स्थापित करती है। Xiaomi वॉशिंग मशीन के साथ 3 साल की वारंटी मिलती है। यहां हम आपको Mijia 10kg Front-Load Washing Machine के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Mijia 10kg Front-Load Washing Machine Price

कीमत की बात की जाए तो Mijia 10kg Front-Load Washing Machine की कीमत चीन में 1,199 युआन (लगभग 15,992 रुपये) है। यह फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। 

Mijia 10kg Front-Load Washing Machine Specifications

Mijia 10kg Front-Load Washing Machine का कॉम्पैक्ट साइज 516 मिमी है, जो स्टैंडर्ड 600 मिमी कैबिनेट में आसानी से फिट हो जाता है। Xiaomi ने कैबिनेट के साथ बेहतर फिटिंग और धूल जमाव को कम करने के लिए 15 मिमी का माइक्रो-गैप एम्बेडेड इंस्टॉलेशन दिया है। कंट्रोल पैनल में आसान ऑपरेशन के लिए एक सामान्य रोटरी नॉब और पुश-बटन इंटरफेस है। यह वॉशिंग मशीन 1.25 का बेहतर वॉश रेशियो प्रदान करती है। इसमें बेहतर सफाई और कपड़ों के उलझने को कम करने के लिए 525 मिमी का ड्रम, प्रभावी ढंग से गंदगी और अवशेष हटाने के लिए 3D वाटर फ्लो सिस्टम और कपड़ों पर गंदगी जमा होने से रोकने के लिए डिटर्जेंट प्री-मिक्स विंडो है।

Xiaomi ने 35 दाग हटाने के ऑप्शन, कई प्रकार के कपड़ों के लिए 24 वॉशिंग प्रोग्राम और आसान ऑपरेशन के लिए DD डायरेक्ट-ड्राइव मोटर है। इसमें 6-डाइमेंशनल वाइब्रेशन रिडक्शन, 7-लेयर नॉयज इन्सुलेशन और बेहतर सफाई के लिए 99.9% एंटीबैक्टीरियल रेट वाली नैनो एंटीबैक्टीरियल डोर सील  है। यह वॉशिंग मशीन Xiaomi HyperOS Connect का सपोर्ट करती है, जिससे इसे Mijia ऐप या XiaoAI वॉयस असिस्टेंट के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें नोटिफिकेशन, ऑटोमैटिक ड्राइंग रैक एडजस्टमेंट और वॉश साइकल के बाद लाइटिंग कोऑर्डिनेशन जैसे स्मार्ट होम फीचर्स हैं। इसके अलावा OTA अपडेट के जरिए लगातार सुधार भी होते रहते हैं। Xiaomi वॉशिंग मशीन के साथ 3 साल और मोटर पर 10 साल की वारंटी प्रदान करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.