सिंगल चार्ज में 30KM भागता है Xiaomi का फोल्ड होने वाला नया Mi Electric Scooter 3, जानें कीमत

7650mAh / 275Wh क्षमता का बैटरी पैक चार्ज होने में 5.5 घंटे का समय लेता है और फुल चार्ज के बाद यह Mi Electric Scooter 3 को 30 किलोमीटर तक चलाने में सक्षम है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जुलाई 2021 12:40 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में अपने पांच नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं
  • Mi Electric Scooter 3 को 449 यूरो (लगभग 39,400 रुपये) में लॉन्च किया गया
  • 30KM की रेंज देता है और 25Kmph की टॉप स्पीड पकड़ने में है सक्षम

Mi Electric Scooter 3 की कीमत 449 यूरो (लगभग 39,400 रुपये) है

Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर - Mi Electric Scooter 3 लॉन्च किया है। नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पारंपरिक मी स्कूटर डिज़ाइन के साथ आता है। इसकी खासियत इसकी पावर है। मी इलेक्ट्रिक स्कूटर 3 में मौजूद मोटर अधिकतम 600W की पावर जनरेट करने में सक्षम है, जिसकी बदौलत यह स्कूटर 25 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार पकड़ सकता है। छोटे इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिहाज से यह अच्छी पावर है। हालांकि रेंज में यह स्कूटर अपने सेगमेंट के कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर से थोड़ा पीछे है। सिंगल चार्ज में यह स्कूटर 30 किलोमीटर तक दौड़ने में सक्षम है।

Xiaomi ने Mi Electric Scooter 3 के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में Redmi Buds 3 Pro, Mi Router AX9000, Mi 2K Gaming Monitor 27” और Mi Smart Air Fryer 3.5L भी लॉन्च किए हैं।
 
 

Mi Electric Scooter 3 price, specifications

Xiaomi के ब्लॉग के अनुसार, Mi Electric Scooter 3 को यूरोप में 449 यूरो (लगभग 39,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है। ग्राहक इसे Gravity Gray और Onyx black कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो मी इलेक्ट्रिक स्कूटर 3 लाइट वेट बॉडी डिज़ाइन के साथ आता है और फोल्डेबल डिज़ाइन के चलते यह काफी पोर्टेबल भी है। इसके एडवांस 3-स्टेप फोल्डिंग डिज़ाइन के चलते इसे फोल्ड कर हाथ में ले जाना, कार के पीछे रखना या घर में किसी कोने में रखना काफी आसान हो जाता है। इसमें शामिल ब्रशलेस डीसी इलेक्ट्रिक मोटर 600W की अधिकतम पावर जनरेट करती है, जिसकी मदद से यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अधिकतम 25km/h तक की गति पकड़ सकता है।
Advertisement

7650mAh / 275Wh क्षमता का बैटरी पैक चार्ज होने में 5.5 घंटे का समय लेता है और फुल चार्ज में इस स्कूटर को 30 किलोमीटर तक चलाने में सक्षम है। यह सेफ्टी फीचर्स के साथ भी आता है। इसमें एक ई-एबीएस रीजनरेटिव एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और रियर डुअल-पैड डिस्क ब्रेक शामिल है। वाटर और डस्ट से बचाव के लिए इसमें IP54 प्रोटेक्शन भी मिलती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  9. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  10. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.