मोबाइल के बाद चाइनीज कंपनी Xiaomi अब देगी गोल्ड लोन, इंश्योरेंस व पर्सनल लोन जैसी सर्विस

Manu Kumar Jain ने बताया है कि सभी वित्तीय सेवाएं IDFC Bank, Axis Bank, aditya Birla Finance Limited, StashFin, Money View, Early Salary और Credit Vidya जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी में पेश की जाएंगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अगस्त 2021 20:38 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने Mi Credit में मिलने वाली सर्विस को बढ़ाने का फैसला लिया
  • गोल्ड लोन, इंश्योरेंस व क्रेडिट लाइन कार्ड जैसी सुविधाएं मिलेंगी
  • 2019 में लॉन्च हुए Mi Credit के जरिए एक लाख से ज्यादा लोन दिए जा चुके हैं

Xiaomi अपने Mi Credit प्लेटफॉर्म पर आने वाले हफ्तों में गोल्ड लोन सर्विस को जोड़ेगी

Xiaomi ने 2019 में Mi Credit प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था, जिसके तहत कंपनी भारत में लोगों को लोन दे रही थी। अब, कंपनी ने इसे आगे फैलाने का फैसला लिया है और भारत में लोगों को पेमेंट व लोन के साथ-साथ इंश्योरेंस प्रोडक्ट का विकल्प देने की योजना बनाई है। कंपनी की भारतीय यूनिट के प्रमुख मनु कुमार जैन (Manu Kumar Jain) ने घोषित किया है कि कंपनी भारत में लोगों को कई तरह की वित्तीय सेवाएं प्रदान करेगी, जिसमें गोल्ड लोन (Gold loan), क्रेडिट लाइन कार्ड (Credit Line card) और इश्योरेंस प्रोडक्ट्स (insurance products) शामिल हैं।

Jain ने PTI को बताया कि ये सभी वित्तीय सेवाएं IDFC Bank, Axis Bank, aditya Birla Finance Limited, StashFin, Money View, Early Salary और Credit Vidya जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी में पेश की जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 2019 में लॉन्च किए गए Mi Credit प्लेटफॉर्म के जरिए लगभग 1 लाख से अधिक लोन दिए जा चुके हैं।
Advertisement

उन्होंने आगे बताया कि कंपनी ने आखिरी कुछ तिमाहियों में Mi Credit क्रेडिट या Mi Financial Services के भविष्य के ऊपर दोबारा विचार किया और इसके बाद इसे फिर से विकसित करने का फैसला लिया गया। जैन ने कुछ आंकड़ें भी पेश किए और बताया कि वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही की तुलना में 2020-21 की पहली तिमाही में Xiaomi ने 95 प्रतिशत बढ़ोतरी देखी।

जैसा कि हमने बताया कंपनी गोल्ड लोन और क्रेडिट लाइन कार्ड जैसी सर्विस भी देने की योजना बना रही है। इसके अलावा, Mi Credit अब 25 लाख रुपये तक का प्री-अप्रूव्ड लोन देगा और अवधि को बढ़ा कर 60 महीने तक कर दिया गया है। कंपनी ने SME लोन और क्रेडिट लाइन कार्ड भी देना शुरू कर दिया है। क्रेडिट लाइट कार्ड के जरिए ग्राहक 'Buy Now Pay Later' का फायदा उठा सकेंगे। यह सर्विस भी शुरू हो चुकी है, लेकिन गोल्ड लोन को आने वाले कुछ हफ्तों में जोड़ा जाएगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.