Xiaomi का पहला AI PC जल्द देगा दस्तक, मिलेगी 99Wh की बैटरी, जानें सबकुछ

Xiaomi जल्द ही AI पावर्ड वाला लैपटॉप लेकर आने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 फरवरी 2025 11:10 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi जल्द ही AI पावर्ड कंप्यूटिंग को लेकर आने वाली है।
  • एआई स्मार्ट से परे लीक हुए स्पेसिफिकेशंस से पता चला है।
  • लैपटॉप ने कथित तौर पर 67fps की औसत फ्रेम रेट प्रदान की।

Xiaomi Pad 6 में Snapdragon 870 प्रोसेसर है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi जल्द ही AI पावर्ड लैपटॉप को लेकर आने वाली है। आगामी Xiaomi 15 Ultra पर बेस्ड हाल ही में हुई लाइवस्ट्रीम के दौरान कंपनी के प्रेसिडेंट लू वेइबिंग ने कंफर्म किया है कि Xiaomi अपना पहला AI PC लॉन्च कर रहा है। हालांकि, ऑफिशियल नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने एक धांसू फीचर का खुलासा हुआ है, जिसमें एक 99Wh बैटरी बताई गई है जो कि कैरी-ऑन इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए एयरलाइन द्वारा लगाई गई लिमिट के ठीक नीचे रखने के लिए डिजाइन किया गया था। आइए Xiaomi AI PC के बारे में जानते हैं।

यह घोषणा Xiaomi कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी के प्रोडक्ट मार्केटिंग डायरेक्टर मा झियू द्वारा नए Redmi लैपटॉप पैकेजिंग की एक फोटो शेयर करने के कुछ ही दिनों बाद आई है। यह Redmi Book Pro 2025 डिवाइस होगा जो कि Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। आगामी लैपटॉप Xiaomi हाइपरओएस स्मार्ट कनेक्ट के साथ डेप्थ को इंटीग्रेटेड होगा, जिसका मतलब है कंपनी के स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्ट होम डिवाइसेज के इकोसिस्टम के साथ कंपेटिबल होगा। यह Xiao AI एसिस्टेंट और Xiaomi पीसी मैनेजर के साथ प्रीलोडेड होगा, जो एआई बेस्ड प्रोडक्टिविटी और ऑटोमेशन के लिए ऑप्टिमाइज सॉफ्टवेयर अनुभव प्रदान करता है।
Advertisement

एआई स्मार्ट से परे लीक हुए स्पेसिफिकेशंस से पता चला है कि इस लैपटॉप में सॉलिड गेमिंग चॉप होंगे। लैपटॉप ने कथित तौर पर 67fps की औसत फ्रेम रेट प्रदान की, जो 75fps पर पीक थी और कभी भी 59fps से नीचे नहीं आई। ये नंबर एक अच्छी तरह से वेल-ऑप्टिमाइज कूलिंग सिस्टम और एक GPU प्रदान करती हैं जो हैवी टास्क को संभाल सकता है। मा झियू ने साफ किया है कि Xiaomi-ब्रांडेड लैपटॉप को अपडेट मिलेगा, लेकिन तुंरत नहीं। इससे पता चला है कि कंपनी अभी Redmi लाइनअप पर ज्यादा फोकस कर रही है।


Redmi Book 14, 16 2025 Specifications


Xiaomi ने बीते महीने Redmi Book 14 और 16 2025 लैपटॉप लॉन्च किए थे, जिसमें Intel Core 5-220H प्रोसेसर, 32GB तक LPDDR5X रैम और 1TB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज शामिल है। 14 इंच मॉडल में 2.8K 120Hz डिस्प्ले है, जबकि 16 इंच वेरिएंट में 2.5K 120Hz डिस्प्ले है, दोनों TÜV रीनलैंड सर्टिफिकेशन के साथ हैं। लैपटॉप में 72Wh की बैटरी है जो कि 100W GaN फास्ट चार्जिंग, हाइपरओएस 2 ऑप्टिमाइजेशन और Xiaomi हाइपरओएस कनेक्ट का सपोर्ट करती है। ये लैपटॉप एक्सटेंडेड बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। इनमें एक स्लीक मैटल चेसिस और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो और 1080p कैमरा जैसे फीचर्स शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  3. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.