आपके हर इशारे पर काम करेगा Xiaomi का यह रोबोट डॉग, जानें CyberDog की कीमत और खासियतें

Xiaomi ने मंगलवार को अपने घरेलू बाज़ार में एक अनूठा रोबोट डॉग लॉन्च किया, जिसका नाम CyberDog है। यह काफी हद तक Boston Dynamics के मशहूर रोबोट डॉग Spot की तरह है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 अगस्त 2021 18:41 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi का CyberDog चीन में लॉन्च किया गया है
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वॉयस कमांड पर काम करता है यह रोबोट डॉग
  • चीन में CNY 9999 (लगभग 1,14,700 रुपये) कीमत पर हुआ है लॉन्च

Xiaomi CyberDog की कीमत 9,999 चीनी युआन (लगभग 1,14,700 रुपये) है

Xiaomi ने मंगलवार को चीन में एक इवेंट आयोजित किया था, जिसमें कंपनी ने Mi Mix 4 स्मार्टफोन के साथ Mi Pad 5 टैबलेट सीरीज़ लॉन्च की थी। एक और अदभुत प्रोडक्ट है, जो उस दिन के इवेंट में लॉन्च किया था और वो है साइबरडॉग (CyberDog) रोबोट डॉग। जैसा कि नाम से पता चलता है कि यह अनूठा रोबोट कुत्ते जैसा दिखाई देता। शाओमी साइबरडॉग पेचिदा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करता है और इसमें कई सेंसर और कैमरे लगे हैं, जिसकी बदौलत यह कुत्ते की नकल करने में सक्षम है। यह दिखने में काफी हद तक बोस्टन डायनेमिक्स (Boston Dynamics) के रोबोट डॉग Spot की तरह है। आइए इसके बारे में अधिक जानते हैं।

Xiaomi ने मंगलवार को अपने घरेलू बाज़ार में एक अनूठा रोबोट डॉग लॉन्च किया, जिसका नाम CyberDog है। यह काफी हद तक Boston Dynamics के मशहूर रोबोट डॉग Spot की तरह है। हैरानी होती है कि कंपनी लॉन्च तक अपने इस प्रोडक्ट की भनक तक नहीं पड़ने दी और न ही इसके लीक्स बाहर आए। इवेंट में Xiaomi CyberDog का डेमो भी दिखाया गया। नया रोबोट डॉग, असल कुत्ते की नकल करने में सक्षम है।
Advertisement

साइबरडॉग में Nvidia का Jeston Xavier NX AI सुपरकंप्यूटर लगा है और इसे 128GB SSD स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें पर कई कैमरे, सेंसर और माइक्रोफोन भी लगाए गए हैं, जिसकी वजह से रोबोट अपने आस-पास की वस्तुओं का पता लगा सकता है और प्रतिक्रिया दे सकता है। यह अपने मालिक को अपने आप फॉलो भी कर सकता है।

Xiaomi का कहना है कि CyberDog रोबोट डॉग चलने, दौड़ने के साथ-साथ बाएं और दाएं मुड़ सकता है, लुढ़क सकता है और कूद भी सकता है। डेमो में आप इसे बैकफ्लिप मारते हुए भी देख सकते हैं। यह आम कुत्ते की तरह अपने पिछले पैरों पर खड़ा हो सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड 3.2m/s है और यह अधिकतम 3 किलो का वजन भी लाद सकता है। Xiaomi CyberDog पर कंपनी का खुद का XiaoAI सिस्टम भी लगाया गया है, जिसकी बदौलत यह यूज़र के सपोर्टेड स्मार्ट अप्लायंस भी कंट्रोल कर सकता है।
Advertisement

Xiaomi CyberDog की चीन में कीमत CNY 9999 (लगभग 1,14,700 रुपये) है। यह वर्तमान में केवल चीन में उपलब्ध है। फिलहाल कंपनी ने इसके भारत समेत अन्य बाज़ारों में लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Robot dog, Xiaomi Robot Dog, Xiaomi CyberDog
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.