Xiaomi ने लॉन्च की 10 किलोमीटर तक कि रेंज में काम करने वाली Walkie-Talkie, जानें कीमत और फीचर्स

BEEBEST A308 Walkie-Talkie का डिज़ाइन पारंपरिक डिज़ाइन से मेल खाता है, लेकिन साथ ही इसे मॉडर्न टच भी दिया गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जून 2021 12:00 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने लॉन्च की नई Walkie-Talkie
  • 10 किलोमीटर तक की रेंज में कर सकती है काम
  • वाटर और डस्ट से बचने के लिए यह आती है IP54 रेटिंग से लैस

Xiaomi के इस Walkie-Talkie की कीमत 349 युआन है

Xiaomi के कई सब-ब्रांड और पार्टनर हैं, जो अपने घरेलू बाज़ार में कई अनूठे और किफायती प्रोडक्ट लॉन्च करते रहते हैं। Xiaomi की एक और इकोलोजिकल चेन कंपनी BEEBEST ने अपनी वॉकी-टॉकी (Walkie-Talkie) लाइनअप में एक नया प्रोडक्ट जोड़ा है। यह स्मार्ट वॉकी-टॉकी है, जो एक छोटे डिस्प्ले के साथ आती है। BEEBEST A308 Walkie-Talkie को चीन में कंपनी की Xiaomiyoupin वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह वॉकी-टॉकी वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ रेटिंग से लैस आती है और इसे 5 किलोमीटर के रेडियस तक की दूरी तक ऑपरेट किया जा सकता है।
 

BEEBEST A308 Walkie-Talkie price, availability, features

Xiaomi की इस Walkie-Talkie की चीन में कीमत 349 युआन (लगभग 4,000 रुपये) है और इसे XiaomiYoupin वेबसाइट पर बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। वर्तमान में यह वॉकी-टॉकी कंपनी के घरेलू बाज़ार में उपलब्ध है। फिलहाल कंपनी ने भारत समेत अन्य बाज़ारों में इसकी उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है। खबर को सबसे पहले GizmoChina द्वारा देखा गया था।
Advertisement

BEEBEST A308 Walkie-Talkie के फीचर्स पर आते हैं। इस वॉकी-टॉकी का डिज़ाइन पारंपरिक डिज़ाइन से मेल खाता है, लेकिन साथ ही इसे मॉडर्न टच भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसका वज़न कम है और यह अल्ट्रा-थिन डिज़ाइन एलिमेंट से लैस है। इसका वज़न 137 ग्राम है, जो आजकल आने वाले अधिकतर स्मार्टफोन के वज़न से काफी कम है। इसका आकर्षण इसमें दिया गया एक पिक्सल डिस्प्ले है, जो आपको साइन या नंबर दिखाता है। डिवाइस को -20 ℃ से 50 ℃ तक के तापमान में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसा कि हमने बताया, यह डिवाइस IP54 वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ रेटिंग के साथ आता है।

BEEBEST A308 में 2190mAh की बैटरी मिलती है, जिसकी वजह से कंपनी के दावे अनुसार, इसे लगातार 13 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। बैटरी 100 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम भी दे सकती है। डिवाइस एयर कॉपी फ़्रीक्वेंसी फीचर से लैस है, जो यूज़र को आसपास के कई वॉकी-टॉकी में 100 चैनल फ़्रीक्वेंसी की कॉपी बनाने में मदद करता है। इसके ऑपरेशन की दूरी 5 किलोमीटर के दायरे में और 30 मंजिला कार्यालय भवन तक बढ़ सकती है। खुले वातावरण में, वॉकी-टॉकी का रिसेप्शन 10 किलोमीटर तक की कॉल तक बढ़ा सकता है और चलती कार में रिसेप्शन रेंज 3 किलोमीटर हो जाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.