शाओमी ने लॉन्च किया वाई-फाई से लैस इंडक्शन प्रेशर कुकर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 मार्च 2016 17:58 IST
मंगलवार को चीन में आयोजित एक इवेंट में शाओमी ने अपने नए ब्रांड एमआई ईकोसिस्टम का ऐलान किया। इस नए ब्रांड में शाओमी के ईकोसिस्टम पार्टनर द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट शामिल होंगे।

शाओमी के मुताबिक, एमआई ईकोसिस्टम ब्रांड के तहत ''रोजना के जीवन में इस्तेमाल होने वाले कलात्मक प्रोडक्ट बनाने'' पर ध्यान दिया जाएगा। शाओमी ने आगे कहा कि इसके इसके ईकोसिस्टम पार्टनर का चुनाव उच्च गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट का ध्यान रखते हुए किया गया है।

शाओमी के अनुसार, कंपनी ने एमआई ईकोसिस्टम ब्रांड के लिए (कंपनी की तीन प्रोडक्ट कैटेगरी स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और स्मार्ट रूटर) प्रोडक्ट डिजाइन और बनाने वाली 55 दूसरी कंपनियों में निवेश किया है। इनमें से 29 कंपनियां वो हैं जिनकी शुरुआत एक तरह से शाओमी ने ही की थी। इनमें झिमी  (एमआई एयर प्यूरिफायर बनाने वाली कंपनी) और विओमी (एमआई वाटर प्यूरिफायर बनाने वाली कंपनी) भी शामिल हैं।

कंपनी ने आगे बताया कि अब तक 28 एमआई ईकोसिस्टम कंपनियां इंटरनेशनल डिजाइन अवॉर्ड जीत चुकी हैं जबकि 20 कंपनियां प्रोडक्ट लॉन्च कर चुकी हैं। शाओमी की मदद से इन स्टार्टअप कंपनियों ने बिक्री के आधार पर 'इंडस्ट्री बेंचमार्क' भी स्थापित किये हैं। शाओमी ने बताया कि एमआई ईकोसिस्टम कंपनियों की बिक्री पहले ही सालाना 100 मिलियन डॉलर के पार हो चुकी है जबकि दो कंपनियों की सालाना बिक्री एक बिलियन से ज्यादा है।
Advertisement

शाओमी के संस्थापक और सीईओ ली जुन ने एक बयान में कहा, 'मेड इन चाइना' प्रोडक्ट के नए कॉन्सेप्ट के साथ चीन की बनी चीजों के प्रमोशन को अपग्रेड करने के लक्ष्य के साथ दो साल पहले कंपनी ने ईकोसिस्टम बिजनेस मॉडल पर काम करना शुरू किया था।
Advertisement

एमआई ईकोसिस्टम ब्रांड का पहलला प्रोडक्ट एमआई इंडक्शन हीटिंग प्रेशर राइस कुकर है जिसकी कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,200 रुपये) है। शाओमी के मुताबिक, यह प्रेशर कुकर अपने जापानी प्रतिद्वंदी से करीब 40 फीसदी तक सस्ता है। यह प्रेशर कुकर 6 अप्रैल से चीन में एमआई.कॉम पर शुरू हो रहे एमआई फैन फेस्टिवल में मिलना शुरु हो जाएगा।
 

शाओमी ने उम्मीद के मुताबिक ही एमआई इंडक्शन हीटिंग प्रेशर राइस कुकर एक इंटरनेट डिवाइस है। वाई-फाई से लैस ह कुकर एमआई होम ऐप के जरिये कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, यूजर चावल की क्वालिटी, ब्रांड और ओरिजिन का पता चावल के पैकेट की पहचान कर सकते हैं। इन सबके आधार पर प्रेशर कुकर खुद ही चावल की क्वालिटी के आधार पर हीट एडजस्ट कर लेगा। कंपनी के मुताबिक, फिलहाल यह प्रेशर कुकर 200 से ज्यादा चावल के ब्रांड की पहचान कर सकता है, भविष्य में इस लिस्ट का विस्तार किया जाएगा। एमआई होम ऐप पर उन रेसिपी को देखा जा सकता है जिन्हें एमआई इंडक्शन हीटिंग प्रेशर राइस कुकर में बनाया जा सकता है। इनमें केक भी शामिल है।
Advertisement

पांच साल पहले एक सॉफ्टवेयर कंपनी के तौर पर शुरू हुई शाओमी आज स्मार्टफोन, टैबलेट और टीवी बनाने वाली बड़ी कंपनी में तब्दील हो चुकी है। अब कंपनी सूटकेस, एयर प्यूरिफायर, एलईडी लाइट, रूटर, सेट-टॉप बॉक्स और लैंप तक बेचती है। शाओमी के ये प्रोडक्ट सिर्फ चीन तक ही सीमित नहीं है। हाल के वर्षों में कंपनी भारत, सिंगापुर जैसे देशों की सरकार के साथ भी अपने प्रोडक्ट लॉन्च करने के लिए काम कर रही है। कंपनी अमेरिका और ब्रिटेन में भई अपने प्रोडक्ट लन्च करने पर काम कर रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.