Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत

Xiaomi ने Mijia All-Effect Air Purifier 2 Ultra लॉन्च किया है। यह हर मिनट 23,750 लीटर साफ हवा देने और 147 तरह के एयर पॉल्यूटेंट्स से निपटने का दावा करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 नवंबर 2026 10:31 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने 23,750 लीटर प्रति मिनट आउटपुट वाला एयर प्यूरीफायर लॉन्च किया
  • इसमें 5-लेयर फिल्ट्रेशन और UVC Sterilization टेक्नोलॉजी दी गई है
  • चीन में इसकी कीमत 7,499 युआन यानी करीब 1 लाख रुपये है

Xiaomi Mijia All-Effect Air Purifier 2 Ultra में मिलती है दमदार एयर क्लीनिंग क्षमता

Photo Credit: Xiaomi

बढ़ते एयर पॉल्यूशन (Air Pollution) के बीच Xiaomi ने अपना नया और अब तक का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च किया है। कंपनी ने Mijia All-Effect Air Purifier 2 Ultra पेश किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत हर मिनट 23,750 लीटर साफ हवा देने की क्षमता है। इसमें 5-लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम, UVC Sterilization और 10 तरह के Air Quality Sensors दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह 147 तरह के एयर पॉल्यूटेंट्स से निपट सकता है।

Xiaomi के नए एयर प्यूरीफायर में डुअल फैन और थ्री-वे एयर आउटलेट दिया गया है। यह 180 डिग्री एरिया में 10 मीटर तक साफ हवा पहुंचा सकता है। इसमें ऑटोमैटिक लिफ्ट होने वाला टॉप एयर आउटलेट मिलता है, जो प्यूरीफायर चालू होने पर ऊपर उठता है और बंद होने पर वापस अंदर चला जाता है। इसका सिल्वर-ग्रे डिजाइन और फ्रंट में दिया गया राउंड कलर डिस्प्ले इसे प्रीमियम लुक देता है। इसके अलावा दो मिलिमीटर वेव रडार सेंसर भी हैं, जो 6 मीटर तक 180 डिग्री एरिया में लोगों की मौजूदगी पहचान सकते हैं।

Advertisement

इसमें 5-लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम और 7-लेयर कार्बन मैट्रिक्स दिया गया है। Xiaomi के मुताबिक, यह पेट्स और किचन से आने वाली 108 तरह की बदबू के अलावा पोलन, डस्ट माइट्स और पेट डेंडर को भी फिल्टर कर सकता है। इसमें Aldehyde Decomposition 2.0 टेक्नोलॉजी भी है, जो हवा में मौजूद एल्डीहाइड और एसिड गैसेज को तोड़ने का काम करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी कैटेलिटिक लेयर को नियमित रूप से बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।

कीटाणुओं से बचाव के लिए इसमें फुल-विड्थ UVC लाइट कर्टेन दिया गया है। Xiaomi का दावा है कि इसकी स्टरलाइजेशन इंटेंसिटी सिंगल UVC मॉड्यूल के मुकाबले 14 गुना ज्यादा है। एयर प्यूरीफायर में 10 तरह के सेंसर दिए गए हैं, जो Formaldehyde, VOCs, PM1, PM2.5, CO2, तापमान और नमी समेत कई पैरामीटर मॉनिटर करते हैं। यह 0.5 माइक्रोमीटर तक के छोटे कणों का पता लगा सकता है। Sleep Mode में इसका नॉइज लेवल 33.6dB(A) है। इसे Xiaomi Home App, स्मार्ट स्पीकर्स और स्मार्ट डिस्प्ले से कंट्रोल किया जा सकता है।

Xiaomi Mijia All-Effect Air Purifier 2 Ultra की चीन में रिटेल कीमत 7,499 युआन (करीब 1,03,800 रुपये) है। हालांकि, Pre-Sale में प्रोडक्ट 5,999 युआन में लिस्टेड है। फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया गया है। भारत में इसके लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
  2. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  3. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  4. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  6. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  7. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  8. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  9. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  10. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.