Xiaomi के AC की मार्केट में धूम, सेल में 10 में से 7 यूनिट्स शाओमी की बिकीं

टेक दिग्गज शाओमी के एसी इन दिनों टॉप सैलर की लिस्ट में शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जून 2024 15:20 IST
ख़ास बातें
  • रिपोर्ट कहती है कि कंपनी के AC सेल का रिकॉर्ड बना रहे हैं।
  • कंपनी की पॉपुलरिटी तेजी से बढ़ रही है।
  • पॉपुलर ब्रैंड्स जैसे Haier और Aux को भी पीछे छोड़ा।

Xiaomi स्मार्टफोन के अलावा कई तरह के हाउसहोल्ड प्रोडक्ट्स भी बनाती है।

Xiaomi स्मार्टफोन के अलावा कई तरह के हाउसहोल्ड प्रोडक्ट्स भी बनाती है। इन दिनों Xiaomi के एयर कंडीशनर (AC) की भारी डिमांड देखने को मिल रही है। एक रिपोर्ट कहती है कि कंपनी के AC सेल का रिकॉर्ड बना रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे शाओमी इलेक्ट्रॉनिक हाउसहोल्ड प्रोडक्ट्स मार्केट में अपनी पकड़ बनाती आ रही है।  

टेक दिग्गज शाओमी के एसी इन दिनों टॉप सैलर की लिस्ट में शामिल हैं। CNMO की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की प्रमुख ऑनलाइन रिटेलर JD पर 10 में से 7 AC शाओमी के ही बिक रहे हैं। रिपोर्ट में हैरान करने वाली बात कही गई है कि पिछले साल यह आंकड़ा 10 में से सिर्फ 2 यूनिट्स का ही था। जो कि अब बढ़कर 10 में से 7 यूनिट्स का हो गया है। इस हिसाब से कंपनी की पॉपुलरिटी तेजी से बढ़ रही है। 

चीन में हाल ही में 618 शॉपिंग फेस्टिवल खत्म हुआ है जिसमें ऑनलाइन एसी सेलिंग में कंपनी ने तीसरा स्पॉट हासिल किया है। इसने पॉपुलर ब्रैंड्स जैसे Haier और Aux को भी पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, कंपनी ने सेल के रिकार्ड सेट किए हैं। इस दौरान एक दिन में शाओमी ने 78 हजार यूनिट्स बेची हैं जो कि एक रिकॉर्ड है। 

कंपनी की सफलता इसी बात से आंकी जा सकती है कि अब यह उन ब्रैंड्स को भी टक्कर दे रही है जिन्हें सिर्फ एसी बनाने में ही महारत हासिल है। चीन में Midea और Gree दो ऐसे नाम हैं जिनके एसी पॉपुलर माने जाते हैं। कंपनी इन दोनों को भी कड़ी टक्कर दे रही है। 
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि कंपनी सिर्फ सेल पर फोकस नहीं कर रही है, यह सेल के बाद कस्टमर एक्सपीरियंस पर भी ध्यान दे रही है। यही वजह है कि शाओमी आफ्टर सेल सर्विस पर खासा ध्यान दे रही है। एसी की डिलीवरी के 10 मिनट के अंदर कंपनी इंस्टॉलेशन भी उपलब्ध करवा रही है। 
Advertisement

शाओमी ने 2021 में एयर कंडीशनर मार्केट में एंट्री मारी थी। पहले साल में ही कंपनी ने 20 लाख यूनिट्स बेच डाली थीं। उसके बाद 2023 में यह आंकड़ा 40.4 लाख यूनिट्स तक पहुंच गया। 2024 की पहली तिमाही में कंपनी ने 6 लाख 90 हजार एसी बेचे। इस तरह कंपनी ने 63 प्रतिशत की ईयर ऑन ईयर ग्रोथ हासिल की। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2026 तक यह आंकड़ा कहीं अधिक बढ़ चुका होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi AC, Xiaomi AC Sales, JD 618 sale

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.