X Down : Elon Musk का सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म डाउन, दुनियाभर में परेशान हुए एक्‍स यूजर्स!

X down : एक्‍स पर कोई भी रिसेंट पोस्‍ट नहीं दिखाई दे रही थी। गैजेट्स 360 टीम ने भी इस आउटेज को नोटिस किया।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2023 12:47 IST
ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स हुआ डाउन
  • दुनियाभर में परेशान हुए यूजर्स
  • इंटरनेट पर यूजर्स ने यह जानकारी शेयर की

‘एक्‍स’ के वेब इंटरफेस और मोबाइल ऐप पर पोस्‍ट नहीं दिख रही थीं।

Twitter (X) Down : दुनियाभर में ट्विटर (एक्‍स) की सेवाएं गुरुवार को डाउन हो गईं? इंटरनेट पर हजारों यूजर्स ने इसे रिपोर्ट किया। बताया कि सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' काम नहीं कर रहा। लोगों का कहना था कि वो ‘एक्‍स' की सेवाओं का इस्‍तेमाल नहीं कर पा रहे थे यानी पोस्‍ट करने में दिक्‍कतें आ रही थीं। गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे से यूजर्स ने ‘एक्‍स' डाउन हो जाने की जानकारी शेयर करना शुरू कर दिया। एक्‍स पर कोई भी रिसेंट पोस्‍ट नहीं दिखाई दे रही थी। गैजेट्स 360 टीम ने भी इस आउटेज को नोटिस किया। ‘एक्‍स' के वेब इंटरफेस और मोबाइल ऐप पर पोस्‍ट नहीं दिख रही थीं।  

डाउनटाइम ट्रैकिंग सर्विस डाउनडिटेक्टर (Downdetector) के पास 67 हजार से ज्‍यादा रिपोर्ट आईं, जिनमें यूजर्स ने यह दावा किया कि वो ‘एक्‍स' को इस्‍तेमाल नहीं कर पा रहे। वेबसाइट के इंडियन वर्जन के लिए भी 4800 से ज्‍यादा रिपोर्ट की गई थीं। 

एक्स की वेबसाइट पर कुछ हिस्‍से तो सामान्‍य तरीके से काम करते हुए दिखे। ट्रेंडिंग टॉपिक्स वाले हिस्‍से में हैशटेग तो दिख रहे थे, लेकिन उनमें क्लिक करने पर कोई पोस्‍ट नजर नहीं आ रही थी। फीड भी खाली थीं। 

लिस्‍ट सेक्‍शन में विभिन्न लिस्‍ट के नाम दिखाई दे रहे थे, लेकिन उन पर क्लिक करने पर ‘वेटिंग फॉर पोस्‍ट' लिखा हुआ नजर आ रहा था। खास यह है कि ‘एक्‍स' पर एलन मस्‍क के पोस्‍ट भी नहीं दिखाई दे रही थी। कंपनी का मालिकाना हक फ‍िलहाल मस्‍क के ही पास है।  

Advertisement
आउटेज को लेकर अभी तक ‘एक्‍स' की तरफ से कोई ऑफ‍िशियल जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि दुनियाभर में यूजर्स परेशान हुए। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: X Down, twitter down, elon musk x down, x news in hindi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  9. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  10. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.