Apple WWDC 2023: iOS 17 में आए नए बदलाव, हुई फीचर्स की भरमार

नए NameDrop फीचर की मदद से यूजर कांटेक्ट की जानकारी आसानी से दूसरी डिवाइस को पास लेकर ही शेयर कर पाएंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जून 2023 02:06 IST
ख़ास बातें
  • iOS 17 में कुछ बड़े बदलाव मिलने वाले हैं।
  • iOS 17 में मैसेज ऐप में नए फिल्टर्स मिलेंगे।
  • ऑडियो मैसेज अब iOS 17 में ट्रांसक्राइब किए जाएंगे।

आईफोन कंपनी iOS 17 में अपना खुद का Journal App दे रही है।

Photo Credit: Apple

Apple WWDC 2023 में एप्पल ने अपने वार्षिक इवेंट में iOS 17 की फर्स्ट लुक दिखाई है। इस लेटेस्ट वर्जन के सॉफ्टवेयर में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इस बार एप्पल ने फोन और मैसेज ऐप्स में कई बदलाव किये है। iOS 17 नई जर्नल ऐप के साथ स्टैंडबाय मोड भी लाया है। आईओएस में ऑफलाइन मैप्स भी आ रहे हैं। एप्पल ने अपने लेटेस्ट वर्जन के टैबलेट्स, पीसी, स्मार्टवॉच और टीवी बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम्स का भी प्रीव्यू दिखाया है। इवेंट में iPadOS 17, macOS 14, watchOS 10 और tvOS 17 को पेश किया गया है। 

स्टैंडबाय मोड

iOS 17 अपडेट में एक नया फीचर मिलेगा जिसके जरिए फोन चार्जिंग के दौरान लॉक की गई आईफोन स्क्रीन पर अधिक आइटम देखने को मिलेंगे। यह न्यू स्टैंडबाय मोड चार्जिंग के दौरान स्क्रीन को स्मार्ट डिस्प्ले में बदल देगा। टाइम और डेट के अलावा यह लाइव एक्टिविटी, विजिट्स भी दिखाएगा। अब सिर्फ सिरी कह कर बुलाया जा सकता है यानी "Hey Siri!" भी बोलने की जरूरत नहीं। हॉरिजॉन्टल चार्जिंग के दौरान फोन ऑटोमेटिक स्टैंडबाय फीचर में कन्वर्ट हो जाएगा। 

iOS 17 में नई Journal App

आईफोन कंपनी iOS 17 में अपना खुद का Journal App दे रही है। इससे यूजर्स को अपने दैनिक जीवन के लॉग के माध्यम से अपनी गतिविधियों और विचारों को ट्रैक करने और रिकॉर्ड करने में मदद मिलेगी। नई ऐप जर्नल इस साल के आखिर तक आईफोन में मिलेगी। जर्नल ऑन-स्क्रीन डिवाइस का इस्तेमाल करती है और यूजर की आदतों के अनुसार उन्हें सुझाव देती है। 

नेमड्रॉप

नए NameDrop फीचर की मदद से यूजर कॉन्टैक्ट की जानकारी आसानी से दूसरी डिवाइस को पास लेकर ही शेयर कर पाएंगे। SharePlay API की मदद से अब डिवाइसों को पास लाकर बड़े साइज की फोटोज और वीडियोज भी शेयर की जा सकेंगी। 

Apple WWDC 2023 iOS 17 में आए बड़े बदलाव

iOS 17 में कुछ बड़े बदलाव मिलने वाले हैं। फोन ऐप में पर्सनलाइज्ड कॉन्टैक्ट पोस्टर्स मिलेंगे। लाइव वॉयसमेल में रियल-टाइम कॉलर के बोलते हुए ही लाइव ट्रांसक्रिप्शन सुना जा सकेगा। iOS 17 में फेसटाइम में अब यूजर्स किसी के लिए भी मैसेज रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसे तब देखा जा सकेगा अगर किसी ने आपकी कॉल पिक नहीं की है।


iOS 17 में मैसेजेज ऐप

iOS 17 में मैसेज ऐप में नए फिल्टर्स मिलेंगे। इन फिल्टर्स की मदद से यूजर्स आसानी से कुछ भी सर्च कर पाएंगे। ऑडियो मैसेज अब iOS 17 में ट्रांसक्राइब किए जाएंगे।   


Apple WWDC 2023: iPadOS 17 आया नए फीचर्स के साथ 


एप्पल ने iPadOS 17 अपडेट की घोषणा कर दी है। अब आईपैड पर इंटरैक्टिव विजेट्स उपलब्ध होंगे। यूजर होम विजेट से ही स्मार्ट होम इक्विपमेंट जैसे की लाइट्स को कंट्रोल कर सकते हैं। एप्पल थर्ड-पार्टी एप डेवलपर्स को खुद इंटरैक्टिव विजेट्स बनाने की अनुमति देगा। iPadOS 17 में पर्सनलाइज्ड लॉक स्क्रीन एक्सपीरियंस मिलेगा। आईपैड लॉक स्क्रीन अब लाइव एक्टीविट्ज को भी सपोर्ट करता है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WWDC 2023, Apple, iPhone, iOS 17

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17 Pro की अचानक गिरी कीमत, अभी खरीदें अब तक सबसे ज्यादा सस्ता
  2. 7000mAh बैटरी के साथ 2026 के पावरफुल स्मार्टफोन! Realme 16 Pro, IQOO Neo 10, Motorola G67 Power समेत जानें लिस
  3. Airtel सबसे सस्ते में लाई डेली 4GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE JioHotstar, 20 OTT ऐप, Apple Music वाला धांसू प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro की अचानक गिरी कीमत, अभी खरीदें अब तक सबसे ज्यादा सस्ता
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra ने Geekbench पर टेस्टिंग में  iPhone 17 Pro Max को पीछे छोड़ा
  3. WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, CCI ने लगाई है 214 करोड़ रुपये की पेनल्टी
  4. Huawei Band 11, Band 11 Pro लॉन्च हुए 14 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  5. Airtel सबसे सस्ते में लाई डेली 4GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE JioHotstar, 20 OTT ऐप, Apple Music वाला धांसू प्लान!
  6. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
  7. 7000mAh बैटरी के साथ 2026 के पावरफुल स्मार्टफोन! Realme 16 Pro, IQOO Neo 10, Motorola G67 Power समेत जानें लिस्ट
  8. WhatsApp का सबसे धांसू अपडेट! 'बर्थडे विश' के लिए नहीं पड़ेगा रातभर जागना, आ रहा शेड्यूल मैसेज फीचर
  9. घर को स्मार्ट बनाने 7 इंच बड़ी राउंड शेप टच स्क्रीन Waveshare ने की लॉन्च, जानें कीमत
  10. 27 हजार सस्ता मिल रहा Google का 64MP कैमरा वाला दमदार Pixel फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.