वर्क फ्रॉम होम के पक्ष में नहीं है Wipro के चेयरमैन

फिलहाल Wipro समेत ज्यादातर आईटी कंपनियां अपने कर्मचारियों को हाइब्रिड सिस्टम के तहत काम करने को कह रही है, जिसमें उन्हें हफ्ते में कुछ दिन ऑफिस आने को कहा जा रहा है।

वर्क फ्रॉम होम के पक्ष में नहीं है Wipro के चेयरमैन

Wipro ने पिछले साल अक्टूबर में अपनी वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी को समाप्त कर दिया था

ख़ास बातें
  • Wipro ने पिछले साल खत्म किया था वर्क फ्रॉम होम कल्चर
  • फिलहाल कंपनी अपने कर्मचारियों को हाइब्रिड सिस्टम के तहत ऑफिस बुला रही है
  • सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को खुले रहते है Wipro के ऑफिस
विज्ञापन
कोविड महामारी के दौरान बड़े पैमाने पर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दी और कुछ कंपनियों ने इस सुविधा को आज तक जारी रखा है। हालांकि, ज्यादातर कंपनियों ने अब अपने कर्मचारियों को ऑफिस आने का न्यौता देना शुरू कर दिया है, जिनमें से एक विप्रो (Wipro) भी है। पिछले साल कंपनी ने अपनी वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी को खत्म कर दिया था, जिसके बाद से अब कर्मचारियों को ऑफिस बुलाया जा रहा है। अब, Wipro के चेयरमैन ने अपने एक बयान के जरिए यह स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को अब घर से काम करने की आदत को छोड़ देना चाहिए।

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Wipro के चेयरमैन रिशद प्रेमजी (Rishad Premji) ने बुधवार को मुंबई में हुए Nasscom इंडिया लीडरशिप फोरम (NTLF) में दिए एक बयान में कहा कि अब ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को घर से काम करने के बजाय दफ्तर आकर काम करने की जरूरत है। उनका मानना ​​है कि ऑफिस से काम करने से कर्मचारी आपस में जुड़ाव महसूस करेंगे। 

फिलहाल Wipro समेत ज्यादातर आईटी कंपनियां अपने कर्मचारियों को हाइब्रिड सिस्टम के तहत काम करने को कह रही है, जिसमें उन्हें हफ्ते में कुछ दिन ऑफिस आने को कहा जा रहा है। विप्रो के साथ भी ऐसा ही है, जहां कंपनी ने होम पॉलिसी को हटाए जाने के बाद कर्मचारियों को हफ्ते में कम से कम 3 दिन ऑफिस से काम करने के लिए कहा था।

प्रेमजी ने सम्मेलन के दौरान कहा कि हाइब्रिड और वर्क फ्रॉम होम कल्चर ने उद्योग को "खराब" कर दिया है। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, समिट में प्रेमजी ने कहा, (अनुवादित) "मैं एक बड़ा विश्वासी हूं कि हमें किसी भी रूप में वापस आना चाहिए और जुड़ना चाहिए क्योंकि इसमें एक अंतरंगता है, जो प्रौद्योगिकी के साथ अपूरणीय है।" 

बता दें कि विप्रो ने पिछले साल अक्टूबर में वर्क फ्रॉम होम कल्चर को खत्म कर दिया था। उस दौरान कंपनी ने कर्मचारियों से हफ्ते में कम से कम 3 दिन ऑफिस से काम करने को कहा था। विप्रो ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कहा था कि "10 अक्टूबर से भारत में विप्रो के कार्यालय सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को खुले रहेंगे। हम बुधवार को खुले नहीं रहेंगे।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WIPRO, Work From Home
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »