क्रिकेटर अर्शदीप की गलत जानकारी पर सरकार ने लगाई Wikipedia को फटकार

मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT ने इस मामले में Wikipedia के एग्जिक्यूटिव्स को समन जारी किया है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 सितंबर 2022 20:45 IST
ख़ास बातें
  • केंद्र सरकार ने Wikipedia को कड़ी फटकार लगाई है
  • इस मामले में Wikipedia के एग्जिक्यूटिव्स को समन दिया गया है
  • सरकार का कहना है कि इससे क्रिकेटर के परिवार को खतरा हो सकता है

इसे लेकर Wikipedia के एग्जिक्यूटिव्स से पूछताछ की जाएगी

पिछले सप्ताह के अंत में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मैच के दौरान एक कैच छोड़ने के बाद क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के Wikipedia में पेज पर गड़बड़ी कर गलत जानकारी जोड़ने को लेकर केंद्र सरकार ने Wikipedia को कड़ी फटकार लगाई है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT ने इस मामले में Wikipedia के एग्जिक्यूटिव्स को समन जारी किया है।

NDTV की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इसे लेकर Wikipedia के एग्जिक्यूटिव्स से पूछताछ की जाएगी और एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जा सकता है। अर्शदीप के पेज पर उन्हें अलगाववादी खालिस्तानी मूवमेंट से जोड़ा गया था। सरकार का कहना है कि इससे क्रिकेटर के परिवार की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर IT राजीव चंद्रशेखर ने ट्विटर पर एक पोस्ट में Wikipedia को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, "भारत में मौजूद किसी इंटरमीडियरी को इस प्रकार की गलत जानकारी की अनुमति नहीं दी जा सकती। इससे सुरक्षित और विश्वसनीय इंटरनेट की सरकार की अपेक्षा का उल्लंघन होता है।" 

सिंह के Wikipedia पेज के एडिट के क्रम को देखने पर पता चलता है कि एक अज्ञात यूजर ने पेज में बदलाव किए थे और इसमें उन्हें खालिस्तान मूवमेंट से जुड़ा बताया था। हालांकि, इन बदलावों को 15 मिनट में ही हटा दिया गया था। सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के 18वें ओवर में कैच छोड़ा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहुत से यूजर्स ने उन्हें निशाने पर लिया था। हालांकि, विराट कोहली सहित बहुत से क्रिकेटर्स ने सिंह का समर्थन किया था। कोहली ने कहा था कि उन्हें भी इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा था। 

मिनिस्ट्री ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह सोशल मीडिया कंपनियों का तिमाही आधार पर कम्प्लायंस ऑडिट करेगी। देश में सोशल मीडिया कंपनियों को IT रूल्स के तहत प्रत्येक महीने कम्प्लायंस की रिपोर्ट देनी होती है। मिनिस्ट्री ने बताया था कि उसने इनके कम्प्लायंस का ऑडिट करने के लिए एक मैकेनिज्म बनाया है। सरकार ने इन कंपनियों को यूजर्स की शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया लागू करने के लिए भी कहा था। पिछले कुछ महीनों में फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप ने स्पैम और अन्य कारणों से लाखों यूजर्स को बैन किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Report, Wikipedia, Government, Compliance, Information, Ban, Tweet
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.