WhatsApp से अब लैपटॉप पर कर पाएंगे वीडियो कॉल, PC से फोन पर ट्रांसफर भी होगी कॉल

WhatsApp यूजर्स का अनुभव अब बदलने वाला है, क्योंकि मेटा अपने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए कई नए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर लेकर आया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जुलाई 2026 15:20 IST

WhatsApp यूजर्स का अनुभव अब बदलने वाला है।

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp यूजर्स का अनुभव अब बदलने वाला है, क्योंकि मेटा अपने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए कई नए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर लेकर आया है। अब यूजर्स डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड किए बिना सीधे WhatsApp Web के जरिए वन-ऑन-वन ​​और ग्रुप कॉल कर सकते हैं। इसके साथ ही अब चल रही ग्रुप कॉल को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर ट्रांसफर भी किया जा सकता है, जिसमें कॉल लिंक के जरिए कौन कॉल में जुड़ेगा इस पर कंट्रोल कर सकते हैं, जिसके लिए एक नया वेटिंग रूम फीचर भी आया है। इसके अलावा QuickHD कॉल के शुरुआती कुछ सेकंड में वीडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने का काम करता है। आइए वॉट्सऐप पर इन फीचर्सके बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp पर नया फीचर
एक ब्लॉग पोस्ट में, WhatsApp ने कहा कि उसके वेब वर्जन में अब ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा है। इसमें वन-ऑन-वन ​​और ग्रुप कंवर्सेशन शामिल है। WhatsApp Web के जरिए की जाने वाली कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहती हैं। इस पर कोई लिमिट नहीं होती और कोई अतिरिक्त लागत भी नहीं है। वेब यूजर्स को WhatsApp के दूसरे वर्जन पर पहले से मौजूद कई फीचर भी मिलते हैं, जिसमें कॉल के दौरान स्क्रीन शेयरिंग और रिएक्शन शामिल है। WhatsApp Web पर एक अलग कॉल्स टैब भी है, जो यूजर की कॉल हिस्ट्री और फेवरेट तक एक्सेस मिलता है।

कॉल ट्रांसफर फीचर
WhatsApp का नया खास फीचर कॉल ट्रांसफर है। यह यूजर्स को चल रही ग्रुप कॉल को बिना डिस्कनेक्ट किए एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर ले जाने की सुविधा प्रदान करता है। कंपनी ने कहा कि यात्रा के दौरान स्मार्टफोन या टैबलेट पर शुरू की गई कॉल को घर पहुंचने के बाद वॉट्सऐप वेब या डेस्कटॉप ऐप पर ट्रांसफर किया जा सकता है। इसी प्रकार जब यूजर्स को कंप्यूटर से फोन पर जाना हो तो तो उस कंवर्सेशन को वापस अपने मोबाइल पर ले जा सकते हैं।

WhatsApp पर वेटिंग रूम फीचर
WhatsApp ग्रुप कॉल के लिए वेटिंग रूम फीचर भी लेकर आ रहा है। WhatsApp कॉल लिंक बनाते हुए यूजर्स रिक्वाअर अप्रूवल टू ज्वाइन वाला ऑप्शन चुन सकते हैं। इससे जो लोग लिंक खोलेंगे तो उन्हें एक वर्चुअल वेटिंग रूम में रखा जाएगा, जब तक कि कॉल मैनेज करने वाला व्यक्ति उन्हें अंदर आने की इजाजत नहीं देगा तो अंदर नहीं आ पाएगा।

QuickHD फीचर
क्विक एचडी का काम वीडियो कॉल को शुरुआत से ही वीडियो क्वालिटी को बेहतर बनाना है। यह कनेक्शन बनने के बाद धीरे-धीरे क्वालिटी बढ़ाने के बजाय, शुरुआती कुछ सेकंड में ही HD वीडियो की सुविधा प्रदान करता है। इसमें नॉइज सप्रेशन फीचर भी है, जो बैकग्राउंड नॉयज को फिल्टर कर सकता है और शोर-शराबे वाली जगहों पर यूजर की आवाज को साफ सुना सकता है। WhatsApp कॉलिंग के ये नए फीचर धीरे-धीरे रोल आउट कर रहा है और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  16. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.