WhatsApp Screen Share Scam: अनजाने में भी न करें ये गलती, नहीं तो खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

WhatsApp Screen Share Scam: संदिग्ध या अनजान नंबर से आई कॉल्स रिसीव न करें। अगर कोई नंबर संदिग्ध लगे, तो तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अगस्त 2025 18:29 IST
ख़ास बातें
  • Canara Bank ने WhatsApp Screen Share Scam पर जारी की चेतावनी
  • स्कैमर्स स्क्रीन शेयरिंग के जरिए अकाउंट डिटेल्स चुरा रहे हैं
  • Cyber Crime पोर्टल पर शिकायत या हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल करें

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट तुरंत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर करें

Photo Credit: Pexels

डिजिटल पेमेंट्स और मोबाइल बैंकिंग ने हमारी जिंदगी को आसान जरूर बना दिया है, लेकिन इसके साथ साइबर फ्रॉड का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। हाल ही में कई बैंकिंग फर्म्स ने एक एडवाइजरी जारी कर ग्राहकों को WhatsApp पर होने वाले Screen Share Scam से सावधान किया है। यह नया स्कैम बड़ी चालाकी से लोगों को जाल में फंसा रहा है और अनजाने में ही उनके बैंकिंग डिटेल्स और OTP जैसी संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बना लेता है।

दरअसल, स्कैमर्स खुद को बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर एजेंट या किसी ट्रस्टेड सर्विस प्रोवाइडर के रूप में पेश करते हैं। इसके बाद वे ग्राहक से कहते हैं कि उनकी बैंकिंग सर्विस को एक्टिवेट करने या किसी फर्जी समस्या को हल करने के लिए WhatsApp पर स्क्रीन शेयर करें। जैसे ही यूजर स्क्रीन शेयर करता है, फ्रॉडस्टर उसके बैंकिंग ऐप, OTP नोटिफिकेशन और पासवर्ड जैसी अहम डिटेल्स देख लेता है। इस जानकारी का इस्तेमाल कर मिनटों में अकाउंट खाली किया जा सकता है।

ऐसी ही एक एडवाइजरी कैनरा बैंक द्वारा भी शेयर की गई है, जिसमें साफ चेतावनी दी गई है कि किसी भी हाल में यूजर्स को स्क्रीन शेयरिंग नहीं करनी चाहिए, चाहे सामने वाला कितना भी भरोसेमंद लगे। बैंक ने यह भी दोहराया कि असली बैंक अधिकारी कभी भी ग्राहकों से स्क्रीन शेयर या OTP नहीं मांगते। यानी अगर कोई आपसे यह जानकारी ले रहा है, तो समझ लीजिए कि यह ठगी है।

इन बातों का रखें खास ख्याल

संदिग्ध या अनजान नंबर से आई कॉल्स रिसीव न करें।
अगर कोई नंबर संदिग्ध लगे, तो तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करें।
WhatsApp वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन-शेयरिंग की सुविधा ऑन न करें, जब तक बेहद जरूरी न हो।
अगर कॉल करने वाला खुद को किसी भरोसेमंद संस्था या कस्टमर सपोर्ट का बताता है, तो भी स्क्रीन शेयरिंग ऑन करने से पहले उसकी असलियत जरूर जांच लें।
स्क्रीन शेयर करते वक्त कभी भी मोबाइल बैंकिंग, ई-वॉलेट या फाइनेंशियल ऐप्स का इस्तेमाल न करें।
अपने मोबाइल में ‘App installations from unknown sources' वाला फीचर हमेशा बंद रखें।

Advertisement

फ्रॉड होने पर या शक होने पर क्या करना है?

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट तुरंत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (https://cybercrime.gov.in/) पर करें या फिर नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

ऐसे स्कैम्स का बढ़ना बताता है कि आज डिजिटल फ्रॉड करने वाले साइबर क्रिमिनल्स कितने एडवांस्ड हो चुके हैं। सोशल इंजीनियरिंग, फर्जी कॉल्स और अब स्क्रीन शेयरिंग जैसे तरीकों से वे लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। इसका सीधा मतलब है कि हमें सिर्फ टेक्नोलॉजी पर भरोसा नहीं करना चाहिए, बल्कि खुद भी जागरूक रहना होगा।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.