SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम

SIR के बाद वोटर लिस्ट में नाम नहीं दिख रहा है तो पहले अपना रिकॉर्ड चेक करें। नाम नहीं होने पर Form 6 के जरिए आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 सितंबर 2026 13:47 IST
ख़ास बातें
  • SIR के बाद ऑनलाइन वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक करें
  • नाम नहीं होने पर Form 6 से आवेदन किया जा सकता है
  • जानकारी गलत होने पर Form 8 का इस्तेमाल करें

SIR के बाद वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो ऐसे करें दोबारा आवेदन

Photo Credit: AI Generated

अगर SIR (Special Intensive Revision) के बाद आपका नाम वोटर लिस्ट में दिखाई नहीं दे रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले यह चेक करना जरूरी है कि आपका नाम मौजूदा मतदाता सूची में है या नहीं। चुनाव आयोग के ECI Citizen Service Portal पर SIR 2026 के लिए पुराने SIR रिकॉर्ड में नाम खोजने और वोटर लिस्ट में नाम चेक करने की सुविधा दी गई है।

अगर नाम वास्तव में मतदाता सूची में नहीं है और आप वोट देने के लिए पात्र हैं, तो Form 6 के जरिए नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया जा सकता है। चुनाव आयोग के Form 6 दिशानिर्देशों के मुताबिक यह आवेदन संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के Electoral Registration Officer (ERO) को दिया जाता है।

सबसे पहले ऐसे चेक करें कि नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं

इसके लिए ECI के वोटर सर्विस पोर्टल पर जाएं। यहां “Search Your Name in Voter List” ऑप्शन से अपना नाम, EPIC नंबर और दूसरी जानकारी के जरिए वोटर लिस्ट में नाम सर्च कर सकते हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक वोट डालने के लिए आपका नाम Electoral Roll यानी वोटर लिस्ट में होना जरूरी है।

ECI Voter Service Portal

अगर मौजूदा लिस्ट में नाम नहीं मिल रहा है, तो SIR से संबंधित पुराने रिकॉर्ड में भी नाम खोजकर देखें। इसके लिए ECI के SIR पोर्टल पर “Search Your Name in Last SIR” का ऑप्शन दिया गया है। यहां आप EPIC नंबर या वोटर की दूसरी जानकारी के जरिए अपना नाम खोज सकते हैं।

Advertisement

नाम से खोजते समय अगर रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है, तो सिर्फ एक ही स्पेलिंग पर निर्भर न रहें। ECI के पोर्टल पर भी बताया गया है कि पुराने और मौजूदा रिकॉर्ड में नाम की स्पेलिंग अलग हो सकती है। ऐसी स्थिति में नाम की दूसरी संभावित स्पेलिंग से भी खोज की जा सकती है।

Form 6 ऑनलाइन कैसे भरें?

  • ECI के Voter Service Portal पर जाएं।
  • New Voter Registration / Form 6 ऑप्शन चुनें।
  • अपना मोबाइल नंबर और मांगी गई जानकारी से लॉगिन करें।
  • Form 6 में अपनी व्यक्तिगत और पते से जुड़ी जानकारी भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फोटो की जानकारी के अनुसार आवेदन पूरा करें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद Acknowledgement/Reference Number संभालकर रखें।
  • बाद में इसी के जरिए आवेदन का स्टेटस चेक किया जा सकता है।

Advertisement

नाम में गलती है तो Form 6 नहीं, Form 8 काम आएगा

अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में मौजूद है लेकिन नाम, पता या दूसरी जानकारी गलत है, तो इसके लिए Form 8 का इस्तेमाल किया जाता है। ECI के मुताबिक Form 8 का इस्तेमाल Electoral Roll में सुधार, पता बदलने और EPIC से जुड़े कुछ अनुरोधों के लिए किया जाता है। इसलिए पहले यह देख लें कि आपका नाम पूरी तरह गायब है या सिर्फ आपकी जानकारी में कोई गलती है।

ऑनलाइन दिक्कत हो तो BLO से संपर्क करें

अगर ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी आ रही है, तो अपने BLO (Booth Level Officer) से संपर्क किया जा सकता है। ECI के पोर्टल पर “Book A Call with BLO” और शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा चुनाव आयोग की 1950 Voter Helpline के जरिए भी वोटर से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सकती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  14. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  15. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  16. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  17. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.