एक गलती से आप हो सकते हैं 'सेक्सटॉर्शन' का शिकार, बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अक्सर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट आती रहती है और यदि आपकी किस्मत खराब हुई, तो आपको कोई स्कैमर या सेक्सटॉर्शन करने वाला अपराधी मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2022 19:12 IST
ख़ास बातें
  • सेक्सटॉर्शन का धंधा देश में तेजी से फैल रहा है
  • किसी को अश्लीलता के जाल में फंसाया जाता है
  • कभी पुलिस बनकर बेबुनियाद जुर्म में उनका नाम आने की बात कहकर लूटा जाता है

सेक्सटॉर्शन (Sextortion) बड़ा और बेहद संवेदनशील मुद्दा है

दिल्ली पुलिस ने दो महीने पहले एक सेक्सटॉर्शन रैकेट का भंडाफोड़ किया था, जिसमें राजस्थान से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस रैकेट का एक शिकायतकर्ता के जरिए पता लगा था, जिसने आरोप लगाया था कि उसे एक अज्ञात नंबर से WhatsApp वीडियो कॉल आया था, जो कि अश्लील था। इसके बाद शिकायतकर्ता ने कुछ देर तक लड़की से बातचीत की और कॉल बंद कर दी. इसके बाद उसी शिकायतकर्ता को अलग-अलग तरीकों से ब्लैकमेल किया गया और उससे 18 लाख रुपये लूटे गए। इस तरह की घटनाओं में अकसर लोग फंस जाते हैं, जिसमें सेक्सटॉर्शन (Sextortion) बड़ा और बेहद संवेदनशील मुद्दा है। यह एक ऐसी समस्या है, जिसकी वजह से कई मामूल लोगों ने आत्महत्या तक कर दी है।

सेक्सटॉर्शन का धंधा देश में तेजी से फैल रहा है, जिसके जाल में आने वाले लोगों से करोड़ों रुपये लूटे जाते हैं। किसी को अश्लीलता के जाल में फंसाया जाता है, तो किसी को पुलिस बनकर बेबुनियाद जुर्म में उनका नाम आने की बात कहकर पैसे ऐंठने के लिए दबाव दिया जाता।
Advertisement

यदि आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं और WhatsApp जैसे इंस्टैंट मैसेजिंग सर्विस यूज करते हैं, तो आपको Sextortion जैसे गंभीर मुद्दे के बारे में जान लेना चाहिए। कुछ टिप्स आपको इस तरह की ब्लैकमेलिंग से बचा सकते हैं। सेक्सटॉर्शन दो शब्दों से मिलकर बना है - सेक्स और एक्सटॉर्शन, जिसका मतलब होता है अशलीलता के नाम पर ब्लैकमेल करना और जबरन वसूली करना। 

जैसा ऊपर बताए शिकायतकर्ता के साथ हुआ, पैसे ऐंठने के लिए एक्सटॉर्शन गैंग कई तरीके अपनाता है, जैसे अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल करना और उसमें अश्लील कंटेंट दिखना, जिसके बाद उस वीडियो कॉल की क्लिप को गलत तरीके से एडिट करके पीढ़ित को ब्लैकमेल करना।
Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अक्सर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट आती रहती है और यदि आपकी किस्मत खराब हुई, तो आपको कोई स्कैमर या सेक्सटॉर्शन करने वाला अपराधी मिल सकता है। ये शुरुआत में आपसे घुलने-मिलने की कोशिश करते हैं और दोस्ती होने के बाद हो सकता है कि ये आपसे वीडियो कॉल पर आने की बात कहें और आपकी आपत्तिजनक वीडियो बना लें और आपको ब्लैकमेल करना शुरू कर दे।
Advertisement

कुछ मामलों में अपराधी पीढ़ित को दोस्ती के जाल में फंसाकर उनसे निजी फोटो या वीडियो मांगते हैं, जबकि कुछ मामले ऐसे भी हैं, जिसमें इस पूरे स्कैम के पीछे मौजूद व्यक्ति एक हैकर होता है, जो आपके फोन से प्राइवेट फोटो और वीडियो चोरी कर लेता है। 

मामला कैसा भी हो, अंत में ये अपराधी पीढ़ितों से बार-बार पैसों की डिमांड करते हैं। कई मामलों में फ्रॉडस्टर्स खुद पुलिस अधिकारी बनकर कॉल करते हैं। शुरुआत में बताए शिकायतकर्ता के साथ भी ऐसा ही हुआ था, जहां 1 अगस्त 2022 को शिकायतकर्ता को फिर एक शख्स का फोन आया और उसने अपना परिचय पुणे के एसएचओ अरुण रावत के रूप में दिया। शख्स ने बताया कि एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है और उसके कॉल लॉग में आपका मोबाइल नंबर मिला है। उसने बताया कि शिकायतकर्ता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है और कॉल करने वाले अरुण रावत ने शिकायतकर्ता को पुणे पहुंचने के लिए कहा।
Advertisement

इसके अलावा, आरोपी ने पीड़ित को एक मोबाइल नंबर दिया और शिकायतकर्ता को एसआई विक्रम राठौर से संपर्क करने के लिए कहा। इस पर शिकायतकर्ता ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया, जिसने उन पर अपनी मांगों को पूरा करने के लिए दबाव बनाया। इस पर शिकायतकर्ता ने आरोपियों के अलग-अलग बैंक खातों में 18 लाख रुपये भेज दिए। इसके अलावा पीड़ित एक दूसरे के मोबाइल नंबर से एक और कॉल आया, जिसने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और उसे मुंबई जाने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने फिर विक्रम राठौर से संपर्क किया और उसने फिर 3 लाख रुपये मांगे। बाद में शिकायतकर्ता ने खुद को ठगा पाया और साइबर पीएस द्वारका से संपर्क किया।
Advertisement
 

ऐसे में आपको क्या करना चाहिए? 

यदि आपके साथ भी इसी तरह की कोई घटना होती है, तो आफको सबसे पहले खुद को शांत रखना होगा और जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा। बहुत से लोग इस तरह की परिस्थिति में हडबड़ा जाते हैं और स्कैमर्स के जाल में फंसते जाते हैं। यहां आपको तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर जाना चाहिए और जो भी आपके साथ हुआ है, उसे विस्तार से बताना चाहिए।

हम आपको यही सलाह देंगे कि किसी भी अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल का जवाब न दें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी प्रोफाइल्स को सिक्योर और लॉक रखें। हमेशा अपने अकाउंट को डबल ऑथेंटिकेशन से सिक्योर बनाए रखें। अनजान लोगों को अपने फ्रेंड लिस्ट में न जोड़ें और यदि आपको किसी को जोड़ना ही है, तो उसकी प्रोफाइल को अच्छे तरीके से जांच लें। अपनी निजी फोटो और वीडियो को पब्लिक प्रोफाइल्स या सोशल मीडिया अकाउंट में अपलोड न करें और साथ ही ऐसी निजी मीडिया फाइ्ल्स को फोन की ओपन गैलेरी में भी रखने से बचें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  2. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  4. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  5. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  6. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  8. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  9. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  10. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.