डिजिटल सिग्नेचर क्या है? जिसके चलते 1900 करोड़ रुपये हैकर ने लूटे

डिजिटल सिग्नेचर एक ऑथेंटिकेशन टूल है, जिसमें किसी भी ट्रांजेक्शन के लिए संबंधित जानकारी शामिल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अगस्त 2024 14:38 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय क्रिप्टो वॉलेट WazirX हैकिंग का शिकार हुआ है।
  • फ्रॉड के लिए डिजिटल सिग्नेचर का इस्तेमाल किया गया।
  • डिजिटल सिग्नेचर एक ऑथेंटिकेशन टूल है।

डिजिटल सिग्नेचर एक ऑथेंटिकेशन टूल है।

Photo Credit: Unsplash/Growtika

भारतीय क्रिप्टो वॉलेट WazirX हैकिंग का शिकार हुआ है। WazirX हैकर ने मल्टी-सिग्नेचर वॉलेट से $230 मिलियन (लगभग 1,900 करोड़ रुपये) से ज्यादा का फ्रॉड किया है, चोरी के लिए डिजिटल सिग्नेचर का इस्तेमाल किया गया। अब बात आती है कि यह डिजिटल सिग्नेचर आखिर है क्या? टेक्स्ट स्क्रिबल के से अलग हम आम तौर पर एक सिग्नेचर को पहचान सकते हैं, डिजिटल सिग्नेचर वर्चुअल साइनिंग एल्गोरिदम हैं। इंसानी सिग्नेचर की तरह ये डिजिटल सिग्नेचर क्रिप्टो ट्रांजेक्शन से लिंक किसी भी कमांड की ऑथेंटिसिटी साबित करते हैं।


डिजिटल सिग्नेचर कैसे काम करते हैं?


डिजिटल सिग्नेचर एक ऑथेंटिकेशन टूल है, जिसमें किसी भी ट्रांजेक्शन के लिए संबंधित जानकारी शामिल है। इनमें शुरुआत का प्रूफ, शुरुआत का समय और किसी भी डिजिटल डॉक्युमेंट का स्टेटस शामिल है।

एसिमैट्रिक क्रिप्टोग्राफी के आधार पर इंफॉर्मेशन या कमांड को वेरिफाई करने के लिए एक डिजिटल सिग्नेचर बनाया जाता है। डिजिटल सिग्नेचर बनाने के लिए प्राइवेट और पब्लिक की के एक पेयर बनाने की जरूरत होती है। जबकि प्राइवेट की का इस्तेमाल सिग्नेचर बनाने के लिए किया जाता है, पब्लिक की इस्तेमाल सिग्नेचर को वेरिफाई करने के लिए किया जाता है।
Advertisement

कुल मिलाकर, डिजिटल सिग्नेचर पब्लिक की इंफ्रास्ट्रक्चर (PKI) पर निर्भर हैं। मैथमैटिकली तौर पर लिंक प्राइवेट की और पब्लिक की जनरेट करने के लिए रिवेस्ट-शमीर-एडलमैन जैसे पब्लिक की एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे सभी इंसानी सिग्नेचर यूनिक होते हैं ये सॉफ्टवेयर भी अब तक जनरेट सभी अन्य से अलग यूनिक डिजिटल सिग्नेचर जनेरट करते हैं।

इस साल मार्च में WazirX ने एक ब्लॉग पब्लिश किया था जिसमें बताया गया था कि ब्लॉकचेन सेक्टर में ये डिजिटल सिग्नेचर कितने जरूरी हैं। भारतीय एक्सचेंज के अनुसार, डिजिटल सिग्नेचर ट्रांजेक्शन की सिक्योरिटी और ऑथेंटिकेशन को बेहतर करते हैं। एक्सचेंज ने यह भी कहा कि डिजिटल सिग्नेचर सटीक टाइमस्टैम्पिंग प्रदान करता है, एक सेंट्रलाइज्ड ऑथोरिटी की जरूरत को खत्म करता है और वेरिफिकेशन प्रोसेस को ज्यादा टाइम एफिशिएंट बनाता है।
Advertisement

ब्लॉग में कहा गया है कि "अगर सिग्नेचर पूरी तरह से वैध है, तो यह कंफर्म होता है कि ट्रांजेक्शन शुरू करने वाला यूजर्स ही डाटा का असली मालिक है।" "डिजिटल सिग्नेचर के चल रहे इस्तेमाल के साथ-साथ ब्लॉकचेन को बड़े स्तर पर अपनाना, एक ऐसे भविष्य को बना रहा है जहां डिसेंट्रलाइज्ड, सिक्योरिटी और ट्रांसपेरेंसी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के डायनेमिक को फिर से रिफाइंड करती है।"


डिजिटल सिग्नेचर लागू करने के नुकसान


Advertisement
स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट या ट्रांजेक्शन वेरिफिकेशन के लिए डिजिटल सिग्नेचर लागू करना एक महंगी प्रक्रिया हो सकती है, क्योंकि ट्रांजेक्शन से संबंधित सेंडर और रिसिवर्स दोनों को डिजिटल सर्टिफिकेट और वेरिफिकेशन सॉफ्टवेयर खरीदना होगा।

डिजिटल सिग्नेचर को क्रिप्टो ट्रांजेक्शन के लिए 2-FA लागू करने के लिए एक ज्यादा सुरक्षित ऑप्शन के तौर पर देखा जा सकता है, वे साफ तौर पर क्रिप्टो एरिना में एक फूलप्रूफ सिक्योरिटी तरीका नहीं हैं।
Advertisement

WazirX के मामले में हैकर ने लिमिनल कस्टडी को मॉनिटर करने के लिए रखे गए WazirX के मल्टी-सिग वॉलेट का इस्तेमाल किया। हैकर कथित तौर पर नोर्थ कोरिया के Lazarus ग्रुप का बताया जा रहा है। हैकर ट्रांजेक्शन को पूरा करने देने के लिए दोनों पार्टी द्वारा जरूरी सिग्नेचर तक एक्सेस पाने में कामयाब रहा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.