Weather : दिल्‍ली में इस साल की जनवरी 13 वर्षों में सबसे ठंडी, पल्‍यूशन ने भी बनाया रिकॉर्ड!

Weather News : ना सिर्फ सर्दी के मामले में बल्कि प्रदूषण के लेवल पर भी दिल्‍लीवालों ने मुश्किलों का सामना किया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 जनवरी 2024 12:48 IST
ख़ास बातें
  • दिल्‍ली में जनवरी में हुई रिकॉर्डतोड़ ठंड
  • 13 साल में सबसे ठंडी जनवरी रही
  • प्रदूषण का भी व्‍यापक दौर झेला लोगों ने

14 जनवरी को दिल्‍ली ने सबसे ज्‍यादा प्रदूषण झेला, जब एयर क्‍वॉलिटी इंडेक्‍स 447 पर पहुंच गया।

Weather News : दिल्‍ली समेत पूरे उत्तर भारत में जनवरी का महीना हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का रहा। दिल्‍ली के लिए जनवरी की सर्दी बीते 13 साल में सबसे ठंडी रही। आंकड़ों से पता चला है कि दिल्‍ली में 30 जनवरी तक औसत अधिकतम तापमान (Maximum Temp) 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 13 साल में सबसे कम है। इसी अवधि के दौरान दिल्‍ली का औसत न्यूनतम तापमान (Minimum Temp) 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 13 साल में दूसरी बार सबसे कम रहा।

आंकड़ों से यह भी पता चला है कि ना सिर्फ सर्दी के मामले में बल्कि प्रदूषण के लेवल पर भी दिल्‍लीवालों ने मुश्किलों का सामना किया। 2024 की जनवरी साल 2018 के बाद से सबसे प्रदूषित रही। इस दौरान एवरेज एयर क्‍वॉलिटी इंडेक्‍स (AQI) 354 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के आंकड़े बताते हैं कि इस साल 14 जनवरी को दिल्‍ली ने सबसे ज्‍यादा प्रदूषण झेला, जब एयर क्‍वॉलिटी इंडेक्‍स 447 पर पहुंच गया। 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 1 से 30 जनवरी के दौरान दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 13 साल में सबसे कम है। जनवरी 2012 में पूरे महीने का औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19.7 डिग्री सेल्सियस और 7.5 डिग्री रहा था। जबकि जनवरी 2013 में यह 19 डिग्री और 6.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज राजधानी के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। प्रदूषण की बात करें तो मंगलवार को राजधानी का एयर क्‍वॉलिटी इंडेक्‍स 357 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब कैटिगरी में आता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
#ताज़ा ख़बरें
  1. होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
  2. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
  3. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  4. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  5. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  6. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  7. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  8. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.