भारत में सिंगल चार्ज पर 400 किलोमीटर से ज्यादा चलेगी ये गाड़ी, बुकिंग इस दिन से होगी शुरू

Volvo की XC40 Recharge देखने में XC40 के समान है, लेकिन जैसा रीचार्ज शब्द से पता चलता है, यह एक इलेक्ट्रिक कार है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 मार्च 2021 11:09 IST
ख़ास बातें
  • Volvo XC40 Recharge को भारत में पेश कर दिया गया है
  • दिखने में नई प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार स्टैंडर्ड XC40 के समान है
  • 78kWh क्षमता की बैटरी की बदौलत यह एक चार्ज में 400Km तक चल सकती है

Volvo XC40 Recahrge एक चार्ज में 400KM की दूरी तय कर सकती है

Volvo भारत में जल्द अपनी इलेक्ट्रिक कार XC40 Recharge लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इसे मंगलवार को पहली बार शोकेस किया था और इसकी बुकिंग जून 2021 में चालू कर दी जाएगी। फिलहाल इसकी कीमत से पर्दा नहीं उठाया गया है, लेकिन क्योंकि यह कंपनी की लग्ज़री इलेक्ट्रिक कार है, तो ऐसे में कीमत ज्यादा होने की संभावना है। Volvo XC40 Recharge दो इलेक्ट्रिक मोटर्स से लैस आती है, जो 408PS पावर और 660Nm टॉर्क जेनरेट करती हैं। इसमें 78kWh क्षमता की बैटरी दी गई है और कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) फुल चार्ज पर 400 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। हालांकि सर्टिफाइड रेंज 335 किलोमीटर है।

Volvo की XC40 Recharge देखने में XC40 के समान है, लेकिन जैसा रीचार्ज शब्द से पता चलता है, यह एक इलेक्ट्रिक कार है। हालांकि कि कंपनी ने इस कार में XC40 की तरह प्रीमियम फील को बरकरार रखने की कोशिश की है। अधिकतम इलेक्ट्रिक कार की तरह इसका रीचार्ज सॉकेट फ्यूल लिड पर फिट किया गया है। XC40 से इसे थोड़ा अलग दिखाने के लिए कंपनी ने इसकी ग्रिल को बदला है।

स्पेशिफिकेशन और फीचर्स की बात करें, तो XC40 Recharge में दो इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं, जो 408PS पावर और 660Nm टॉर्क जेनरेट करती हैं। जैसा कि हमने बताया कि वॉल्वो ने कार में विशाल 78kWh क्षमता की बैटरी का इस्तेमाल किया है, जिसकी बदौलत ये 400Km की रेंज निकाल सकती है। हालांकि सर्टिफाइड रेंज 335Km है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए कंपनी ने दो तरह के चार्जर निकाले हैं। पहला स्टैंडर्ड चार्जर है, जो 11kW AC चार्जर है और दूसरा 150kW DC फास्ट चार्जर है। फास्ट चार्जर की बदौलत बैटरी को 40 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

स्टैंडर्ड XC40 की तुलना में इलेक्ट्रिक 'Recharge' वेरिएंट में नया इंफोटोनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Google के Android OS पर आधारित है। इसके अलावा कंपनी ने अपना डिज़िटल कनेक्टेड सर्विस प्लेटफॉर्म 'Volvo On Call' भी दिया ह। 
Advertisement

कार मंगलवार को आधिकारिक तौर पर शोकेश की गई। इसकी बुकिंग जून 2021 में शुरू होगी और Volvo का कहना है कि पहले बैच की डिलिवरी अक्टूबर 2021 से शुरू हो जाएंगी। XC40 Recharge की भारत में कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.