Covid-19 के चलते Vivo IPL 2021 हुआ रद्द, इन खिलाड़ियों को हुआ कोरोना

कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते खतरे के बीच आईपीएल (IPL) को सस्पेंड करने का फैसला किया गया है।

Covid-19 के चलते Vivo IPL 2021 हुआ रद्द, इन खिलाड़ियों को हुआ कोरोना

IPL 2021 में 29 मैच सफलतापूर्वक पूरे हो गए थे

ख़ास बातें
  • कई प्लेयर्स के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद Vivo IPL 2021 हुआ रद्द
  • KKR, CSK और SRH टीन के लोगों को हुआ कोरोना
  • सही समय आने पर वापसी का है इरादा
विज्ञापन
पिछले कुछ हफ्तों से चल रहे IPL (Indian Premier League) टूर्नामेंट को अनिश्चितकालीन समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड ने खुद इस जानकारी को प्रैश स्टेटमेंट और सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा किया है। आज, मंगलवार को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल (IPL GC) और बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने एक आपातकालीन बैठक में यह फैसला लिया। बोर्ड ऐसा करने पर इसलिए मजबूर हुआ है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों एक से ज्यादा टीम के कई खिलाड़ी और मैनेजमेंट के कुछ लोग कोविड-19 पॉजिटिव (Covid-19 Positive) निकले हैं। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि टूर्नामेंट वापस कब शुरू होगा, लेकिन बोर्ड अपने बयान में कह चुका है कि प्लेयर्स को वापस अपने घर भेजा जा रहा है।

कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते खतरे के बीच आईपीएल (IPL) को सस्पेंड करने का फैसला किया गया है। बोर्ड ने IPL के ट्विटर हैंडल के जरिए भी इसकी घोषणा की है। यह कदम पिछले कुछ दिनों में कई टीम्स के प्लेयर्स और मैनेजमेंट के लोगों के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद लिया गया है। इसी के चलते सोमवार को होने वाले मैच को भी स्थगित किया गया था और आज के मैच को भी स्थगित किए जाने की खबर आ रही थी कि अचानक बोर्ड ने टूर्नामेंट को पोस्टपोन (आगे के लिए टाल दिया) कर दिया।
 

लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल (Brijesh Patel) ने प्रेस को दिए बयान में कहा कि टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित किया गया है। यह भी कहा गया है कि सही समय आने पर टूर्नामेंट को वापस आयोजित किए जाने की कोशिश भी होगी। हालांकि, यह भी साफ कर दिया गया है कि मई महीने में इसकी संभावना नहीं है। बता दें कि सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के गेंदबाजी कोच एल बालाजी (Lakshmipathy Balaji) तथा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दो गेंदबाज संदीप वॉरियर (Sandeep Warrier) और वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) के कोरोना टेस्ट रिज़ल्ट पॉजिटिव आए थे, जिसके चलते दो IPL मैच स्थगित हुए और इसके बाद मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) और दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) भी COVID-19 पॉजिटिव पाए गए।

इस महामारी और त्रासदी के बीच लोग IPL के आयोजन की आलोचनाएं कर रहे थे, लेकिन BCCI का कहना था कि उन्होंने मजबूत 'बायो-बबल' (Bio-Bubble) बनाया है, जिसके बाद 29 मैच सफलतापूर्वक कराए भी गए। हालांकि, इस महामारी के सामने यह मजबूत बायो-बबल भी फेल हो गया और अब कई खिलाड़ी खतरे में पड़ गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »