AI की चपेट में Visa! 2,600 कर्मचारियों की गई नौकरी, भारत पर भी पड़ा असर

Visa ने दुनिया भर में 2,600 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी AI और Agentic AI पर फोकस बढ़ा रही है। इस फैसले का असर भारत के कर्मचारियों पर भी पड़ा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अगस्त 2026 11:34 IST
ख़ास बातें
  • Visa ने दुनिया भर में 2,600 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया
  • कंपनी AI और Agentic AI पर निवेश बढ़ाने की स्ट्रैटेजी अपना रही है
  • भारत के टेक कर्मचारियों पर भी इस फैसले का असर पड़ा है

AI रणनीति के तहत Visa ने दुनिया भर में 2,600 कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लिया

Photo Credit: Unsplash/ CardMapr.nl

ग्लोबल पेमेंट्स कंपनी Visa ने अपने वर्कफोर्स में बड़ी कटौती का ऐलान किया है। कंपनी दुनिया भर में करीब 2,600 कर्मचारियों की छंटनी कर रही है, जो उसके कुल कर्मचारियों का लगभग 7 प्रतिशत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लेऑफ का असर भारत पर भी पड़ा है। बताया जा रहा है कि 29 जुलाई की सुबह कई भारतीय कर्मचारियों को ईमेल के जरिए नौकरी से हटाए जाने की सूचना दी गई। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि भारत में कितने कर्मचारियों को निकाला गया हैं।

Visa के भारत में बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में बड़े टेक्नोलॉजी और कॉर्पोरेट सेंटर हैं, जहां 3,500 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक भारतीय टीम के 28 कर्मचारियों में से 10 लोगों की नौकरी चली गई। इस छंटनी में सिर्फ जूनियर कर्मचारी ही नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग मैनेजर, सीनियर डायरेक्टर और लंबे समय से कंपनी में काम कर रहे कर्मचारी भी शामिल हैं। प्रभावित कर्मचारियों को नोटिस पीरियड और सेवरेंस पैकेज की पेशकश की गई है।

Advertisement

Visa ने इस छंटनी की वजह खराब कारोबार नहीं बताई है। कंपनी का कहना है कि वह अपने रिसोर्सेज को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से तैयार कर रही है और Artificial Intelligence (AI) पर ज्यादा निवेश करना चाहती है। कंपनी के CEO Ryan McInerney पहले भी कह चुके (via Bloomberg) हैं कि Visa अब ऐसे Agentic AI सिस्टम पर फोकस कर रही है, जो इंसानी निगरानी में कई काम अपने आप कर सकें। ऐसे में कंपनी कम कर्मचारियों के साथ ज्यादा काम करने पर फोकस कर रही है।

Visa का यह कदम ऐसे समय आया है, जब कई बड़ी टेक कंपनियां AI को अपनाने के साथ अपने वर्कफोर्स को रिव्यू कर रही हैं। इससे पहले Mastercard और फिनटेक कंपनी Block भी कर्मचारियों की संख्या घटाने का ऐलान कर चुकी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में AI के बढ़ते इस्तेमाल का असर टेक इंडस्ट्री की नौकरियों पर और ज्यादा देखने को मिल सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.