15 साल के लड़के ने कहां घुसा दी USB केबल, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!

बताया जाता है कि 15 साल का लड़का कथित तौर पर USB केबल के जरिए अपने जननांगों (genitals) को अंदर से मापने की कोशिश कर रहा था। इस विचित्र तरीके के ‘सेक्‍सुअल एक्‍सप‍ेरिमेंट’ में USB केबल लड़के के लिंग में फंस गई और उसे न‍िकालना नामुमकिन हो गया।

15 साल के लड़के ने कहां घुसा दी USB केबल, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!

केबल में गांठें और उसके उलझने से युवक की पेशाब में खून आने लगा। आखिरकार उसकी मां को घटना का पता चला और वह उसे अस्‍पताल लेकर पहुंचीं।

ख़ास बातें
  • लड़के ने कहा, जानबूझकर केबल डाली थी
  • नवंबर 2021 में एक यूरोलॉजी केस रिपोर्ट में इस घटना का जिक्र है
  • सर्जरी के बाद लड़का ठीक हो गया
विज्ञापन
एक 15 साल का लड़का अनजाने में ऐसी गलती कर गया, जिसकी वजह से उसे डॉक्‍टरों के पास ले जाना पड़ा और सर्जरी कर जान बचाई गई। मिररडॉटयूके की रिपोर्ट के अनुसार, लड़के के लिंग (penis) के अंदर एक USB केबल फंस गई, जिसके बाद उसकी सर्जरी करनी पड़ी। बताया जाता है कि 15 साल का लड़का कथित तौर पर USB केबल के जरिए अपने जननांगों (genitals) को अंदर से मापने की कोशिश कर रहा था। इस विचित्र तरीके के ‘सेक्‍सुअल एक्‍सप‍ेरिमेंट' में USB केबल लड़के के लिंग में फंस गई और उसे न‍िकालना नामुमकिन हो गया।  

केबल में गांठें और उसके उलझने से युवक की पेशाब में खून आने लगा। आखिरकार उसकी मां को घटना का पता चला और वह उसे अस्‍पताल लेकर पहुंचीं। बताया जाता है कि वहां लड़के ने कबूल किया कि उसने जानबूझकर केबल डाली थी।

यह घटना कब की है, यह तो पता नहीं चल सकता है, लेकिन नवंबर 2021 में एक यूरोलॉजी केस रिपोर्ट में इस अजीबोगरीब वाकये को डॉक्‍युमेंट किया गया था। डॉक्टरों ने साइंस डायरेक्ट रिपोर्ट में लिखा कि USB वायर के दो डिस्टल पोर्ट बाहरी मूत्रमार्ग (external urethral meatus) से निकले हुए मिले, जबकि वायर का मध्य हिस्‍सा मूत्रमार्ग (urethra) के अंदर फंसा हुआ था।

अपनी रिपोर्ट में डॉक्‍टरों ने लिखा कि रोगी एक फिट और स्वस्थ लड़का था, जिसका मेंटल हेल्‍थ डिसऑर्डर से जुड़ा कोई इतिहास नहीं था। डॉक्‍टर मूत्रमार्ग में फंसी केबल को मेटल रॉड की मदद से नहीं हटा पा रहे थे, क्‍योंकि केबल में अंदर गांठें बन गई थीं। ऐसे में उन्‍हें लड़के की सर्जरी करनी पड़ी। 

सर्जरी करने वाली टीम ने लड़के के जननांगों और गुदा (anus) के बीच एक चीरा लगाया, ताकि वह अंदर फंसी केबल तक पहुंच सकें। सर्जरी सफल रही और बाहरी मूत्रमार्ग के जरिए से तार के दोनों सिरों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया। सर्जरी के बाद लड़के ने भी तेजी से रिकवरी की। कुछ दिन बाद उसे हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि लड़के की मॉनिटरिंग लंबे वक्‍त तक होती रहेगी, क्‍योंकि कोई भी बाहरी ऑब्‍जेक्‍ट को मूत्रमार्ग में डालने से पेशाब करते समय दर्द हो सकता है, खून आ सकता है यही नहीं, दर्दनाक इरेक्शन भी हो सकता है।  15 साल के लड़के का मामला इकलौता वाकया नहीं है। रिपोर्ट में कई और चीजों के नाम हैं, जिनका लोगों ने गलत इस्‍तेमाल किया और अस्‍पताल में भर्ती होने की नौबत आ गई। इनमें सुई, पिन आदि शामिल हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  2. iQOO Z11 Lite हो रहा 23 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
  3. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  4. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  5. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
  6. 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!
  7. Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
  8. हंगामे के बाद Meta का यू-टर्न! Instagram में बिना बताए बन रही थीं यूजर्स की AI इमेज, अब हटाया फीचर
  9. Lava Virat V1 5G, Virat V1 4G की लॉन्च डेट आई सामने, डिजाइन से लेकर कलर ऑप्शन का खुलासा, जानें
  10. URBN Atom Link: 5 इन 1 पावर बैंक, जो फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »