सोशल मीडिया छुपाया तो अमेरिका ने वीजा रोक दिया! अप्लाई करने से पहले पढ़ लें ये खबर

यह घटना साफ तौर पर इशारा देती है कि अमेरिकी वीजा प्रोसेस में सोशल मीडिया की जांच कैसे बढ़ गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जुलाई 2025 20:11 IST
ख़ास बातें
  • US वीजा इंटरव्यू में Reddit प्रोफाइल मांगा गया, नहीं देने पर प्रोसेस टला
  • DS-160 फॉर्म में सोशल मीडिया अकाउंट्स देना अब जरूरी हो गया है
  • वीजा अफसर ने 221(g) नोटिस जारी किया, केस अब एडमिन प्रोसेसिंग में गया

सोशल मीडिया को पब्लिक रखने का यह नियम 2019 से लागू है

Photo Credit: Unsplash/ Stan Bezukh

भारत के एक छात्र का अमेरिकी F‑1 वीजा पोस्टपोन हो गया, सिर्फ इसलिए कि उसने अपनी Reddit प्रोफाइल की जानकारी DS‑160 वीजा एप्लीकेशन फॉर्म में नहीं दी थी। बता दें कि भारत में अमेरिकी एम्बेसी (US Embassy in India) ने हाल ही में बड़ी वॉर्निंग दी है कि अगर कोई भारतीय अपने वीजा एप्लीकेशन से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया डिटेल्स हटा देंगे, तो उनका वर्तमान वीजा रिजेक्ट हो सकता है और साथ ही भविष्य में US वीजा लेने से भी इनकार किया जा सकता है।

छात्र ने रेडिट पोस्ट में बताया कि शुरू में वीजा अधिकारी ने उसे 221(g) नोटिस दिया, जो एक एडमिनिस्ट्रेटिव प्रोसेसिंग का संकेत है, जो वीजा निर्णय में देरी ला सकता है। अधिकारी ने बताया कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, जैसे Reddit, Instagram, LinkedIn के सार्वजनिक लिंक देने होंगे। छात्र का कहना है कि उसका Reddit प्रोफाइल बिना किसी विवादास्पद पोस्ट के पूरी तरह से पब्लिक था, फिर भी वीजा रोक दिया गया।

छात्र ने अपने पोस्ट में लिखा, "जब अकाउंट खुला था, तब वह दिखाई नहीं दे रहा था और इंटरव्यू के अंत में उन्होंने मुझे एक 221(g) स्लिप जारी की जिसमें अनुरोध किया गया था कि मैं अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल सार्वजनिक कर दूं।" उन्होंने आगे कहा, "मेरी चिंता यह है कि मेरा अकाउंट उन्हें निजी लग रहा था, जबकि वह पहले से ही सार्वजनिक था। क्या होगा अगर यह कोई तकनीकी समस्या हो जो मेरे हैंडल की दोबारा जांच करते समय बार-बार आ जाए और अंततः अस्वीकार कर दिया जाए?"
 

यह घटना साफ तौर पर इशारा देती है कि अमेरिकी वीजा प्रोसेस में सोशल मीडिया की जांच कैसे बढ़ गई है। जून 2025 में जारी US विदेश विभाग की गाइडलाइन के तहत F, M, J वीजा एप्लिकेंट्स को अपने सभी सोशल अकाउंट पब्लिक मोड पर रखने होंगे। हालांकि कई छात्र इसे मूलभूत स्वतंत्रता पर हमला मान रहे हैं, क्योंकि कई लोग अपने सेकंडरी या अनाम अकाउंट्स पर पोस्ट करते हैं ।
Advertisement

सोशल मीडिया को पब्लिक रखने का यह नियम 2019 से लागू है, लेकिन अब अमेरिकी एम्बेसी ने इसे जोर-शोर से लागू करना शुरू किया है। चौकाने वाली बात यह है कि सिर्फ सोशल मीडिया यूजरनेम देना ही अब काफी नहीं, प्रोफाइल को पब्लिक विजिबिलिटी में रखना होगा ताकि कांसुलर अफसर एप्लिकेंट के पोस्ट्स, लाइक्स, कमेंट्स सब देख सकें।
Advertisement

अगर आप US दाखिले की योजना बना रहे हैं, तो इन बातों पर खास ध्यान दें:
  • DS‑160 फॉर्म में अपनी सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल्स का लिंक दें।
  • सुनिश्चित करें कि आपकी प्रोफाइल्स सार्वजनिक हों, यानी प्राइवेसी सेटिंग्स ऑफ हो।
  • पहले से ही अपने Reddit, Instagram जैसे अकाउंट्स के प्राइवेसी सेटिंग्स को चेक करें, खासकर अगर यूजरनेम असली नाम से अलग हो।
  • अगर वीजा अधिकारी कोई जानकारी मांगता है, तो सबूत के साथ सक्रिय रूप से जवाब दें।
 

क्या US वीजा के लिए Reddit अकाउंट देना जरूरी है?

हां, अगर आपने DS-160 फॉर्म में Reddit को सोशल मीडिया में डिक्लेयर किया है, तो आपको उसका पब्लिक प्रोफाइल देना होगा।

अगर अकाउंट पब्लिक नहीं है तो क्या होगा?

वीजा अफसर प्रोफाइल की स्क्रूटनी कर सकते हैं, और अगर उसे एक्सेस नहीं मिलता तो आपका वीजा 221(g) प्रोसेस में डाल सकते हैं, जिससे प्रोसेस रुक सकता है।

DS-160 फॉर्म में कौन-कौन से सोशल मीडिया अकाउंट देना जरूरी है?

Reddit, Instagram, Facebook, Twitter (X), YouTube, LinkedIn जैसे अकाउंट्स अगर आपके हैं तो डिक्लेयर करना जरूरी है।

क्या Reddit अकाउंट प्राइवेट रखने से वीजा कैंसिल हो जाएगा?

जरूरी नहीं कि वीजा कैंसिल हो, लेकिन अगर अफसर को प्रोफाइल में कोई जानकारी नहीं मिलती, तो वह वेरिफिकेशन के लिए वीजा रोक सकता है।

इससे बचने के लिए छात्रों को क्या करना चाहिए?

DS-160 भरते वक्त सभी सोशल अकाउंट्स सही-सही भरें, प्रोफाइल्स पब्लिक रखें, और इंटरव्यू में ट्रांसपेरेंट रहें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Visa, US visa, f1 visa
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  2. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  3. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  7. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  8. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  9. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  10. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.