चीन को AI तकनीक में मात देने के लिए अमेरिका और भारत ने मिलाया हाथ, मिलिट्री और टेलीकॉम में होंगे ये बड़े बदलाव!

गठजोड़ के जरिए दोनों देशों को दूरसंचार के साथ ही मिलिट्री में भी अत्याधुनिक हथियारों में फायदा होने की बात कही गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 फरवरी 2023 15:19 IST
ख़ास बातें
  • चीन की टेक आर्मी को टक्कर देने के लिए अमेरिका और भारत आए साथ
  • अमेरिका-भारत की सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस डिवाइसेज में डील
  • दोनों देशों के बीच सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का होगा आदान-प्रदान

गठजोड़ के जरिए दोनों देशों को दूरसंचार के साथ ही मिलिट्री में भी अत्याधुनिक हथियारों में फायदा होने की बात कही गई है।

Photo Credit: Reuters

पुराने समय से एक कहावत चली आ रही है कि जंग केवल हथियारों से नहीं बल्कि दिमाग से जीती जाती है। अमेरिका और चीन के तल्ख व्यापार संबंधों के विषय में यह बात एकदम फिट बैठती है। अमेरिका चीन की दिमागी ताकत से चिंतित है। इसी के चलते अब सुपर पावर कहे जाने वाले देश ने भारत के साथ हाथ मिलाया है ताकि चीन की दिमागी ताकत को मात दी जा सके। देशों के बीच लड़ाईयों और युद्धों की शक्ल अब टेक्नोलॉजी ने बिल्कुल बदलकर रख दी है। अब सिर्फ मैदानी नहीं, दिमागी जंग भी बड़ी चुनौती बन गई है जिसमें साइबर अटैक, वेबसाइट हैक जैसी चीजें शामिल हैं जो किसी देश की इकोनॉमी के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं। 

पिछले कई सालों से चीन आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) पर काम कर रहा है और इसके जरिए ऐसे डिवाइसेज तैयार कर रहा है जिससे कि युद्ध में सैनिकों की बजाए AI डिवाइसेज को दुश्मन के सामने खड़ा किया जाए। इनमें रोबोट और ड्रोन जैसे डिवाइसेज शामिल हैं। हाल ही में रूस और यूक्रेन के बीच हुए युद्ध में ड्रोन इस्तेमाल होने की खबरें आईं थीं। इसलिए टेक्नोलॉजी अब जंग के मैदान में नया हथियार बन चुकी है, जिसको चीन तेजी से विकसित कर रहा है और इससे अमेरिका की चिंता बढ़ गई है। 

चीन की इस टेक आर्मी को टक्कर देने के लिए अमेरिका और भारत साथ आ गए हैं। अब अमेरिका भी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस वाले डिवाइसेज बनाने में लगा है। इसी के चलते भारत और अमेरिका के बीच एक डील हुई है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने भारत के साथ सेमीकंडक्टर और AI डिवाइसेज में डील की है। दोनों देश मिलकर चीन की एडवांस्ड इमेजिंग टेक्नोलॉजी को मात देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी की पहल की है। इससे चीन के खिलाफ टेक्नोलॉजी की लड़ाई में दोनों देशों के बीच सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का आदान-प्रदान हो सकेगा। 

चीन को नियंत्रित करने के लिए अमेरिका ने भारत के साथ गठजोड़ किया है। इसके लिए वह भारतीय उपमहाद्वीप में वेस्टर्न मोबाइल फोन नेटवर्क लगाना चाह रहा है ताकि चीन की हुवावे टेक्नोलॉजी को मात दी जा सके। क्योंकि भारत में मोबाइल टेलीकॉम क्षेत्र में चीन की हुवावे टेक्नोलॉजी भी बड़ी मौजूदगी रखती है। इसके जरिए अमेरिका अपने देश में भारत से बड़ी संख्या में कम्प्यूटर चिप स्पेशलिस्ट आने की उम्मीद कर रहा है। जिसके बाद दोनों देशों को आधुनिक मिलिट्री हथियारों को बनाने में भी फायदा होगा। 
Advertisement

बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवान और भारत की ओर से उनके समकक्ष अजीत डोवाल ने व्हाइट हाउस में मंगलवार को सीनियर अधिकारियों से मुलाकात करते हुए भारत-अमेरिका क्रिटिकल और इमरजिंग टेक्नोलॉजी पर गठजोड़ की शुरुआत की। अमेरिका के राष्ट्रपति चाहते हैं कि भारत का टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर पुराने ढांचे से हटकर अमेरिकी तकनीक पर नए तरीके से विकसित हो। इस गठजोड़ के जरिए दोनों देशों को दूरसंचार के साथ ही मिलिट्री में भी अत्याधुनिक हथियारों में फायदा होने की बात कही गई है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.