• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio का यह प्लान 28 दिनों तक देता है डेली 3GB सुपरफास्ट इंटरनेट, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ, कीमत सिर्फ इतनी!

Jio का यह प्लान 28 दिनों तक देता है डेली 3GB सुपरफास्ट इंटरनेट, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ, कीमत सिर्फ इतनी!

अगर आप SMS का इस्तेमाल अधिक करते हैं तो इस प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भी फ्री हैं।

Jio का यह प्लान 28 दिनों तक देता है डेली 3GB सुपरफास्ट इंटरनेट, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ, कीमत सिर्फ इतनी!

Reliance Jio का यह प्लान कंपनी के सबसे पॉपुलर प्लान्स में शामिल है।

ख़ास बातें
  • 419 रुपये का ये प्लान काफी किफायती साबित होता है
  • 28 दिनों तक ऐप पर आप कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं।
  • 28 दिनों में आपको 84GB कुल डेटा मिलता है।
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Reliance Jio) भारत में अपनी 5G सर्विसेज तेजी से बढ़ा रही है। ऐसे में कंपनी ने अपने प्लान्स को भी अपडेट करना शुरू कर दिया है। Jio के अनलिमिटिड वॉयस बेनिफिट वाले प्लान्स में अब 5G का लाभ भी कंपनी योग्य कस्टमर्स को देने लगी है। आज हम आपके लिए कंपनी का ऐसा ही प्लान लेकर आए हैं जिसमें आपको लगभग एक महीने तक भरपूर डेटा, असीमित कॉलिंग का बेनिफिट और कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट भी मिलते हैं।इस प्लान की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

रिलायंस जियो Rs 419 प्रीपेड प्लान (Reliance Jio Rs. 419 Recharge Plan): Reliance Jio का यह प्लान कंपनी के सबसे पॉपुलर प्लान्स में शामिल है। 419 रुपये के प्लान में मिलने वाले बेनिफिट आपको बेहद पसंद आने वाले हैं। यह प्लान आपको 28 दिनों की वैधता देता है। इसकी खास बात इसका डेटा बेनिफिट है। 419 रुपये के प्लान में आपको डेली 3GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। इस प्रकार 28 दिनों में आपको 84GB कुल डेटा मिलता है। हाई स्पीड इंटरनेट की डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है। 

वहीं, अगर आप SMS का इस्तेमाल अधिक करते हैं तो इस प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भी फ्री हैं। यह प्लान अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग की सुविधा देता है जो 28 दिनों तक मान्य होती है। प्लान में ग्राहक को JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप 28 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। 

इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। इसमें आपको JioSecurity ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलता है जो आपके संवेदनशील डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। जियो प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है। इस तरह से 419 रुपये का ये प्लान काफी किफायती साबित होता है जो ढेरों बेनिफिट्स के साथ आता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप रिलायंस जियो की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »