दुनिया का सबसे छोटा पावर बैंक Urbn Nano लॉन्च, 20000mAh की बैटरी मिनटों में चार्ज करेगी फोन

Urbn Nano का 20,000mAh कैपेसिटी वाला मॉडल 22.5W तक चार्जिंग स्पीड प्रदान करता है और इसमें ट्रिपल पोर्ट डिजाइन है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2023 16:59 IST
ख़ास बातें
  • Urbn Nano पावर बैंक के 10,000mAh बैटरी मॉडल की कीमत 1,649 रुपये है।
  • Urbn Nano पावर बैंक के 20,000mAh बैटरी मॉडल की कीमत 2,499 रुपये है।
  • Urbn Nano का 20,000mAh कैपेसिटी मॉडल 22.5W तक चार्जिंग स्पीड प्रदान है।

Urbn Nano में 20,000mAh बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Urbn Nano

Urbn ने दुनिया का सबसे छोटा पावर बैंक Urbn Nano लॉन्च कर दिया है। नया पावर बैंक दो अलग-अलग कैपेसिटी 10,000mAh और 20,000mAh में उपलब्ध है। दोनों प्रोडक्ट्स को कंपनी की प्रीमियम रेंज 'ब्लैक एडिशन' के साथ लॉन्च किया गया है। पावरबैंक सिर्फ 30 मिनट में फोन को 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज करने की सुविधा के साथ आते हैं। यहां हम आपको Urbn Nano पावर बैंक के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Urbn Nano पावर बैंक की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात करें तो Urbn Nano पावर बैंक के 10,000mAh बैटरी कैपेसिटी मॉडल की कीमत 1,649 रुपये है। इस बीच 20,000mAh बैटरी कैपेसिटी वाले मॉडल की कीमत 2,499 रुपये है। दोनों उत्पाद Amazon, Chrome और Urbn के ऑफिशियल D2C प्लेटफॉर्म, Urbnworld.com पर उपलब्ध हैं।

Urbn Nano पावर बैंक कलर ऑप्शन के मामले में ब्लैक, कैमो और पर्पल में उपलब्ध है। कंपनी इस डिवाइस के साथ 1 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी प्रदान करती है। दोनों मॉडल एंड्रॉइड और आईफोन स्मार्टफोन, टैबलेट और लो पावर वाले गैजेट जैसे इयरफोन और स्मार्टवॉच आदि को चार्ज कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि 10,000mAh नैनो पावर बैंक को चार्ज होने में लगभग 3.5 घंटे का समय लगता है, जबकि 20,000mAh वेरिएंट को चार्ज होने में लगभग 7 घंटे का समय लगता है।


Advertisement
Urbn Nano पावर बैंक के स्पेसिफिकेशंस


Urbn Nano का 20,000mAh कैपेसिटी वाला मॉडल 22.5W तक चार्जिंग स्पीड प्रदान करता है और इसमें ट्रिपल पोर्ट डिजाइन है जिसमें एक USB-A और दो USB-C पोर्ट शामिल हैं। इसके ट्रिपल पोर्ट डिजाइन का इस्तेमाल करते हुए एक ही समय में कई प्रोडक्ट्स को चार्ज किया जा सकता है। यह पास-थ्रू चार्जिंग का भी सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स पावर बैंक चार्ज होने के दौरान ही फोन चार्ज कर सकते हैं।

पावरबैंक अलावा पावरबैंक टू-वे फास्ट चार्जिंग भी प्रदान करता है, जिससे फोन तेजी से चार्ज होते हैं और साथ ही साथ पावरबैंक खुद भी तेजी से चार्ज हो सकता है। इसके अलावा पावर बैंक BIS सर्टिफिकेशन के साथ आता है, इसमें 12-लेयर सर्किट प्रोटेक्शन सिस्टम के साथ सेफ्टी-फर्स्ट फीचर है जो कि ओवरकरंट, शॉर्ट सर्किट और ओवरहीटिंग से सुरक्षा प्रदान करता है। 10,000 mAh कैपेसिटी वाला मॉडल 20W चार्जिंग स्पीड प्रदान करता है। इस पावर बैंक में हाई क्वालिटी वाले लिथियम-आयन सेल हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.