यूपी ट्रांसपोर्ट की बसों में मिलेगी वाई-फाई सुविधा

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2016 18:56 IST
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने दीवाली से ठीक पहले अपने यात्रियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। निगम एयरकंडीशनर (एसी) वोल्वो बसों में शुक्रवार से फ्री वाई-फाई की सुविधा देगा। पहले चरण में पांच वोल्वो बसों के यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, इन पांच में चार लखनऊ से दिल्ली और एक बहराइच से अजमेर रूट की वोल्वो बसें शामिल हैं, जबकि पखवाड़े भर में 10 अन्य एसी बसों में भी फ्री वाईफाई की सुविधा दी जाएगी।

लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह के मुताबिक, "लखनऊ के चारबाग अड्डे से रात 8.00 बजे, 9. 00 बजे, 9.15 बजे व 10.00 बजे और बहराइच से चलकर वाया लखनऊ, जयपुर होकर अजमेर जाने वाली शाम 7.35 बजे की वोल्वो बसों में यात्रियों को रिलायंस 4जी की फ्री वाईफाई की सुविधा मिलेगी।"

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को वोल्वो बसों में फ्री वाई-फाई डोंगल स्थापित कर दिए गए। यात्रियों को फ्री वाईफाई सुविधा के लिए कंडक्टर से पासवर्ड लेना पड़ेगा। नवंबर के पहले हफ्ते में दिल्ली जाने वाली पांच अन्य वोल्वो बसें और पांच अन्य मार्गो पर चलने वाली एसी बसों में भी फ्री वाईफाई की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , wifi, up transport, upsrtc
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17 Pro Max खरीदें 47 हजार तक सस्ता! Apple की 50वीं वर्षगांठ पर धमाका ऑफर
  2. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  2. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  4. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  5. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  6. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
  8. LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम
  9. क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
  10. Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,020mAh की बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.