UN Lo Res: इस इलेक्ट्रिक कार में न खिड़की है और न दरवाजे, एलियन शिप जैसा है डिजाइन

UN Lo Res इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट को अक्टूबर 2021 में ब्रिंग ए ट्रेलर पर $45,000 (लगभग 37.1 लाख रुपये) की शुरुआती बोली पर बिक्री के लिए लिस्ट किया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2022 11:08 IST
ख़ास बातें
  • UN Lo-Res इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट को 2021 में निलामी में रखा गया था
  • UN Lo-Res एक KDS 5 kW इलेक्ट्रिक मोटर पर काम करती है
  • यह एक कैनोपी के साथ आती है, जो ऊपर की तरफ खुलती है

United Nude Lo Res को 2021 में $45,000 (लगभग 37.1 लाख रुपये) की शुरुआती बोली पर सेल के लिए उपलब्ध कराया गया था

United Nude ने एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार डिजाइन की है, जिसे पहली नजर में आप कार मानने से मना कर देंगे। 70 के दशक में किसी आर्केड गेम की कार की तरह एक बहुभुज डिजाइन वाली UN Lo Res इलेक्ट्रिक कार किसी UFO से कम नहीं लगती है। इससे भी बड़ी बात यह है कि इस कार की कहानी मात्र प्रोटोटाइप में भी खत्म नहीं होगी, बल्कि इसका सीमित प्रोडक्शन होगा और यह निलामी के जरिए सेल के लिए भी उपलब्ध हो चुका है। 

TOI के अनुसार, UN Lo Res इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट को अक्टूबर 2021 में ब्रिंग ए ट्रेलर पर $45,000 (लगभग 37.1 लाख रुपये) की शुरुआती बोली पर बिक्री के लिए लिस्ट किया गया था।
 

Lo Res इलेक्ट्रिक कार को UN के फाउंडर Rem D. Koolhaas ने डिजाइन किया है। इस विचित्र इलेक्ट्रिक कार के निर्माता का कहना है कि Lamborghini Countach इस कार की प्रेरणा है और 70 के दशक का गेम इसका एस्थेटिक है। यह कॉन्सेप्ट व्हीकल प्रचार के उद्देश्यों के लिए फुटवियर कंपनी द्वारा कमीशन किए गए चार प्रोटोटाइप में से एक है। पिछले साल इसे नीलामी के लिए भी रखा गया था।

इसके डिजाइन की बात करें, तो लो-रेस में कोई दरवाजे या खिड़कियां नहीं हैं, लेकिन 12 टिंटेड पॉलीकार्बोनेट पैनल से बना एक कैनोपी है, जो अंदर बैठे लोगों को बाहर का 360-डिग्री व्यू का मजा देने का काम करेगा। इसमें फ्रंट-रियर पर लाइट बार हैं, जो संभवत: हेड और टेल लैंप हैं।
Advertisement
 
इस इलेक्ट्रिक कार व्हील्स को ब्लैक कलर के मेटल से पूरा कवर किया गया है। इसमें स्टील ट्यूब-फ्रेम चेसिस का इस्तेमाल किया गया है। UN Lo Res एक KDS 5 kW इलेक्ट्रिक मोटर पर काम करती है, जिसे सिंगल-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है, जो पीछे के पहियों को पावर भेजता है। आगे की तरफ इसमें डिस्क ब्रेक मिलते हैं।

वहीं, इसकी सबसे बड़ी यूएसपी, इसके कैनोपी की बात करें, तो यह रिमोट-कंट्रोल्ड है, और जब इसे खोला जाता है, तो पॉलिश मेटल से बनी फिक्स्ड सीटों दिखाई देती है। केबिन काफी पेचीदा दिखाई देता है। इसमें हेक्सागोनल स्टीयरिंग व्हील और पॉलिश्ड इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया, जिसमें दो डिजिटल डिस्प्ले हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UN Lo Res, LO Res Electric Car Concept, electric cars
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.