सावधान : 28 करोड़ भारतीयों का PF डाटा लीक, यूक्रेन के रिसर्चर का दावा

रिसर्चर ने एक ट्वीट में इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) को टैग कर लीक होने की जानकारी दी। CERT-In ने उनके ट्वीट का जवाब दिया और उनसे ईमेल में हैक की रिपोर्ट देने को कहा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अगस्त 2022 09:49 IST
ख़ास बातें
  • भारतीयों का प्रोविडेंट फंड (PF) डाटा हैकर्स द्वारा लीक किया गया था।
  • उनके ट्वीट के 12 घंटे के अंदर दोनों आईपी एड्रेस हटा लिए गए।
  • बॉब डियाचेंको ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में लीक हुए डाटा की जानकारी दी।

Photo Credit: EPFO

इस महीने की शुरुआत में करीब 28 करोड़ भारतीयों का प्रोविडेंट फंड (PF) डाटा हैकर्स द्वारा लीक किया गया था। यूक्रेन के एक साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर बॉब डियाचेंको ने 1 अगस्त को खोज करके पाया कि यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN), नाम, वैवाहिक स्थिति, आधार विवरण, लिंग और बैंक अकाउंट की डिटेल्स जैसी डिटेल्स ऑनलाइन सामने आई थी। डियाचेंको के मुताबिक, उन्हें दो अलग-अलग इंटरनेट प्रोटोकॉल आईपी एड्रेस मिले, जो लीक हुए डाटा के दो ग्रुप से संबंधित थे। इन दोनों IP को Microsoft की Azure क्लाउड स्टोरेज सर्विस पर होस्ट किया गया था।

साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर बॉब डियाचेंको ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में लीक हुए डाटा की जानकारी दी। 2 अगस्त को डियाचेंको ने डाटा के दो अलग-अलग आईपी ग्रुप की खोज की जिसमें यूएएन नामक इंडेक्स शामिल थे। क्लसटर्स की समीक्षा करने पर उन्होंने पाया कि पहले क्लस्टर में 280,472,941 रिकॉर्ड थे, जबकि दूसरे आईपी में 8,390,524 रिकॉर्ड थे।
Advertisement

डियाचेंको ने अपने पोस्ट में कहा कि "सैंपल के क्विक रिव्यू के बाद, मुझे यकीन था कि मैं कुछ बड़ा और जरूरी देख रहा हूं।" हालांकि, वह यह पता लगाने में सक्षम नहीं था कि डाटा का मालिक कौन है। दोनों आईपी एड्रेस माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर प्लेटफॉर्म पर होस्ट किए गए थे और भारत पर बेस्ड थे। वह रिवर्स डीएनएस विश्लेषण के जरिए अन्य जानकारी प्राप्त करने में सक्षम नहीं था।

डियाचेंको की सिक्योरिटी डिस्कवरी फर्म के शोडन और सेन्सिस सर्च इंजन को ये क्लस्टर 1 अगस्त को मिले थे। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह जानकारी कितने समय से ऑनलाइन उपलब्ध थी। पीएफ अकाउंट तक पहुंच हासिल करने के लिए हैकर्स द्वारा डाटा का गलत इस्तेमाल किया जा सकता था। फर्जी पहचान और दस्तावेज बनाने के लिए नाम, लिंग, आधार डिटेल्स जैसे डाटा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

रिसर्चर ने एक ट्वीट में इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) को टैग कर लीक होने की जानकारी दी। CERT-In ने उनके ट्वीट का जवाब दिया और उनसे ईमेल में हैक की रिपोर्ट देने को कहा। उनके ट्वीट के 12 घंटे के अंदर दोनों आईपी एड्रेस हटा लिए गए। डियाचेंको ने कहा कि 3 अगस्त के बाद से कोई भी कंपनी या एजेंसी हैक की जिम्मेदारी लेने के लिए आगे नहीं आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Provident Fund Data, PF, Ukraine

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.