UFO Spotted in India! इम्फाल एयरपोर्ट के नजदीक दिखा यूएफओ, वायु सेना ने एक्टिवेट किया एयर डिफेंस सिस्टम

इम्फाल एयरपोर्ट पर हवाई यातायात कंट्रोलर्स द्वारा रनवे के पास एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु (UFO) को देखा गया, जिसकी सूचना के बाद तीन उड़ानें तीन घंटे से अधिक समय तक खड़ी रहीं और आने वाली दो उड़ानों को कोलकाता की ओर डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 नवंबर 2023 20:57 IST
ख़ास बातें
  • इम्फाल एयरपोर्ट पर हवाई यातायात कंट्रोलर्स ने रनवे के पास एक UFO देखा
  • CISF और अन्य लोगों ने भी देखी एक बड़ी उड़ने वाली वस्तु
  • वायु सेना ने कुछ समय के लिए एक्टिवेट किया था अपना एयर डिफेंस सिस्टम

Representative Image

Photo Credit: Pexels

UFO, यानी उड़ने वाली अज्ञात वस्तु दिखने की खबर कोई नहीं बात नहीं है। पिछले कई वर्षों से लोग बाहरी दुनिया के विमान देखने का दावा करते आए हैं और कुछ ने इन्हें कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन या कैमरा में भी कैद किया हुआ है। अकेले YouTube पर इस तरह के हजारों वीडियो उपलब्ध हैं, जिनमें एक उड़ती वस्तुओं को UFO बताया जाता है। हालांकि, आज तक किसी सरकार या स्पेस एजेंसी आदि ने इनकी पुष्टि नहीं की है। अब, एक लेटेस्ट मामला भारत में रिपोर्ट किया गया है, जहां एयरपोर्ट के पास एक अज्ञात वस्तु को उड़ते देखा गया है। इसके कारण वहां कुछ फ्लाइट्स की उड़ानों को रद्द तक करना पड़ गया।

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, इम्फाल एयरपोर्ट पर हवाई यातायात कंट्रोलर्स द्वारा रनवे के पास एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु (UFO) को देखा गया, जिसकी सूचना के बाद तीन उड़ानें तीन घंटे से अधिक समय तक खड़ी रहीं और आने वाली दो उड़ानों को कोलकाता की ओर डायवर्ट कर दिया गया। इतना ही नहीं, इस सूचना के मिलते ही एयरपोर्ट के अधिकारियों ने मणिपुर की राजधानी में हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया। 
Advertisement

इस मामले की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले लोगों ने NDTV को बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने भारतीय वायुसेना को हवाई क्षेत्र का कंट्रोल सौंप दिया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के साथ-साथ ATC (हवाई यातायात कंट्रोल) ने दोपहर 2 बजे के आसपास इस UFO को देखा था। वस्तु एटीसी टॉवर की छत से दिखाई दे रही थी, जिसका रंग सफेद था। यह टर्मिनल भवन के ऊपर से उड़ी गई, जिसके बाद ATC टावर के ऊपर दक्षिण की ओर चला गया और कुछ समय तक वहीं स्थिर रहा। फिर यह रनवे के दक्षिण-पश्चिम की ओर चला गया, जहां यह गायब होने से पहले शाम 4.05 बजे तक रहा।

पूर्वी वायु कमान ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, "आईएएफ ने इम्फाल हवाई अड्डे से दृश्य इनपुट के आधार पर अपने वायु रक्षा प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय कर दिया। उसके बाद छोटी वस्तु नहीं देखी गई।"
Advertisement
 

एक अधिकारी ने चैनल से कहा कि "सक्षम प्राधिकारी" द्वारा सुरक्षा मंजूरी दिए जाने के बाद ही रोकी गई तीनों उड़ानों को रवाना किया गया। वहीं, यात्रियों ने चैनल को बताया कि उनमें से कई एयरपोर्ट के अंदर थे और कुछ विमान के अंदर दोपहर 3 बजे से तीन घंटे से अधिक समय तक रहे, जब तक कि शाम करीब 6.15 बजे विमानों ने उड़ान भरना शुरू नहीं कर दिया। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  3. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  4. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  5. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  10. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.