Uber पहुंचा कश्मीर, सिर्फ टैक्सी ही नहीं अब शिकारा भी बुक कर पाएंगे, जानें कैसे करें बुक

अब Uber के जरिए कश्मीर की फेमस डल झील में शिकारा राइड को भी बुक किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2024 17:55 IST
ख़ास बातें
  • Uber ने कश्मीर में Uber Shikara नाम की नई सर्विस शुरू की है।
  • Uber Shikara सर्विस के जरिए डल झील पर शिकारा राइड प्री-बुक कर सकते हैं।
  • Uber Shikara से 15 दिन पहले तक राइड को बुक किया जा सकता है।

Uber Shikara

Photo Credit: Uber India/X

अब Uber के जरिए कश्मीर की फेमस डल झील में शिकारा राइड को भी बुक किया जा सकता है। जी हां देश की जानी-मानी ऐप बेस्ड राइड प्रोवाइडर कंपनी Uber ने Uber Shikara नाम की एक नई सर्विस शुरू की है, जिससे पर्यटक डल झील पर शिकारा की सवारी को पहले से बुक कर पाएंगे। इस सर्विस का मकसद छुट्टियों के मौसम के दौरान बिना किसी एक्सट्रा चार्ज के ट्रैवल अनुभव को बेहतर बनाना है। इससे यह भी सुनिश्चित किया गया है कि सभी इनकम सीधे शिकारा चलाने वाले को मिले, जिससे जम्मू और कश्मीर में स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिले। आइए Uber की इस नई Uber Shikara सर्विस के बारे में जानते हैं।
 


Uber पहुंचा कश्मीर


Uber इंडिया और साउथ एशिया के प्रेसिडेंट प्रभजीत सिंह ने लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कहा कि "उबर के जरिए हम हमेशा मोबिलिटी को बेहतर और आसान बनाना चाहते हैं। Uber Shikara, यात्रियों को उनकी शिकारा राइड के लिए एक आसान अनुभव देने के लिए टेक्नोलॉजी और ट्रेडिशन को एक साथ लाने का हमारा प्रयास है। हमें गर्व है कि हम कश्मीर के लुभावने माहौल में पहुंच बढ़ा रहे हैं और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहे हैं।"


15 दिन पहले बुक कर पाएंगे शिकारा राइड


Uber Shikara के जरिए यूजर्स शिकारा साइड को 15 दिन पहले या 12 घंटे पहले तक बुक कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस सर्विस के लिए पूरी पेमेंट सीधे तौर पर शिकारा चालकों को मिलेगी। इस दौरान ग्राहक राइड को एक घंटे के लिए बुक कर सकते हैं, जिसमें एक साथ 4 यात्रियों तक बैठने की सुविधा होगी। ग्राहकों के लिए इस सर्विस में ज्यादा सहूलियत प्रदान करने के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस भी शामिल किया गया है। इच्छुक यात्री ऐप के जरिए अपनी राइड आसानी से सुरक्षित कर सकते हैं, जिससे वे बिना किसी परेशानी के डल झील की सुंदरता का मजा ले सकते हैं।


Advertisement
Uber से शिकारा राइड कैसे करें बुक


-Uber ऐप से शिकारा रााइड बुक करने के लिए सबसे पहले आपको ऐप को अपडेट करना है उसके बाद नई सर्विस के आइकन पर क्लिक करके उसे ओपन करना है।

-अब यूजर्स को शिकारा घाट नंबर 16 का पिकअप प्वाइंट के तौर पर चयन करना है और ड्रॉप प्वाइंट का चयन करने के बाद Uber Shikara पर क्लिक करना है।
Advertisement

-अब समय और तारीख का चयन करना है, जिसमें सिर्फ सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का चयन हो सकता है।
Advertisement
सबसे आखिर में आपको 'बुक' ऑप्शन पर क्लिक करना है और इससे बुकिंग पूरी हो जाएगी।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.