अब हवा में उड़कर होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने की Zipline से साझेदारी

Uber ने ड्रोन डिलीवरी कंपनी Zipline में निवेश किया है और साथ ही साथ साझेदारी की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अगस्त 2026 10:20 IST
ख़ास बातें
  • Uber ने ड्रोन डिलीवरी कंपनी Zipline में निवेश किया है।
  • Zipline ड्रोन्स इस साल के आखिर तक Uber Eats पर अपनी पहली डिलीवरी करेंगे।
  • Uber Eats की ग्रोथ के लिए Uber कई ड्रोन डिलीवरी पार्टनर बना रही है।

Uber ने ड्रोन डिलीवरी कंपनी Zipline में निवेश किया है।

Photo Credit: Uber

आज के समय में ऑनलाइन खाना मंगवाना बहुत आसान हो गया है। बस ऐप पर ऑर्डर करना होता है और आधे घंटे के अंदर या उससे ज्यादा समय में फूड घर पर डिलीवर हो जाता है। वैसे तो आमतौर पर मोटरसाइकिल या स्कूटर के जरिए फूड की डिलीवरी की जाती है, जिसमें कई बार उन्हें ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ जाता है। जिसके चलते कई बार फूड डिलीवरी में थोड़ा अतिरिक्त समय भी लग जाता है। मगर इस इसका समाधान निकल गया है और फूड की डिलीवरी आसमान से होने वाली है। जी हां Uber Eats डिलीवरी के लिए नया तरीका अपनाने जा रहा है, जिसमें ट्रैफिक जाम में फंसने का झंझट नहीं रहेगा और खाना हवा में उड़कर लोगों तक पहुंच जाएगा। कंपनी के इसके लिए ड्रोन डिलीवरी स्टार्टअप Zipline के साथ हाल मिलाया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

दरअसल Uber ने ड्रोन डिलीवरी कंपनी Zipline में निवेश किया है और साथ ही साथ साझेदारी की है। इसके तहत स्टार्टअप के ड्रोन्स के जरिए 2029 तक प्रति दिन 10 लाख डिलीवरी करने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी ने बताया कि Zipline ड्रोन्स इस साल के आखिर तक Uber Eats प्लेटफॉर्म्स पर अपनी पहली डिलीवरी करेंगे। ये डिलीवरी Zipline के मौजूदा मार्केट्स से शुरू होंगी और कंपनी यूएस के दर्जनों शहरों में इसका विस्तार करना चाहती है। हालांकि, अभी तक निवेश की राशि का खुलासा नहीं किया गया है।

Advertisement

Uber का मानना ​​है कि Zipline के ड्रोन्स के जरिए Uber Eats के ऑर्डर 5-10 मिनट में डिलीवर हो सकते हैं। Uber Eats की ग्रोथ के लिए Uber कई ड्रोन डिलीवरी पार्टनर बना रही है। कंपनी उसी शुरुआती बिजनेस मॉडल को अपना रही है जिसका इस्तेमाल उसने रोबोटैक्सी और ऑटोनॉमस व्हीकल पर बेस्ड दूसरी सर्विस के लिए किया था, जिसमें कंपनी ज्यादा से ज्यादा कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म पर लाना चाहती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Uber, Uber Eats, Zipline, Food Delivery from Drones, USA

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  3. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.