अमिताभ बच्चन हुए ट्विटर पर ट्रोल, शेयर किया था फेक न्यूज़

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन COVID-19 को लेकर उनका फेक न्यूज़ ज्ञान उन ही पर भारी पड़ रहा है। Twitter पर हुए जमकर ट्रोल।

अमिताभ बच्चन हुए ट्विटर पर ट्रोल, शेयर किया था फेक न्यूज़

Twitter पर 41.1 मिलियन लोग करते हैं अमिताभ बच्चन को फॉलो

ख़ास बातें
  • बार-बार Twitter पर फेक न्यूज़ साझा कर रहे हैं अमिताभ बच्चन
  • इस बार जगमगाते भारत की तस्वीर Twitter पर की साझा
  • कुछ यूज़र ने ट्विटर से की अमिताभ पर बैन लगाने की मांग
विज्ञापन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। वह रोज़ाना सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, ताकि अपने फैन्स से जुड़े रहें। लेकिन बिना तथ्य जाने कुछ भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करना महानायक को भी भारी पड़ सकता है, इसका ताज़ा उदाहरण हाल ही में सामने आया है। यूं तो इससे पहले भी कई बार अमिताभ बच्चन फेक न्यूज़ साझा करके ट्रोल्स के निशाने पर आ चुके हैं और अब एक बार फिर उन्होंने यही ग़लती कर डाली।

दरअसल, Amitabh Bachchan ने एक ट्वीट शेयर किया जिसमें रितिका जैन नाम की यूज़र ने नक्शे की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें भारत रोशनी से जगमता दिख रहा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, "विश्व जब डगमगा रहा था। हिंदुस्तान जगमगा रहा था। आज की तस्वीर यही बयां कर रही है।" इस तस्वीर की प्रमाणिकता जाने बगैर बिग बी ने इसे अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर कर दिया।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट को साझा करते हुए लिखा, “दुनिया देख रही है कि हम एक हैं।” फिर क्या महानायक द्वारा इतनी बड़ी गलती देख फैन्स ने भी उन्हें ट्विटर पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। उनके ट्वीट को फर्जी बताते हुए एक यूजर ने लिखा, “और फर्जी खबरों के बादशाह एक व्हाट्सऐप फॉर्वर्ड के साथ वापस आ गए हैं।” यहां तक कि यूज़र ने यह भी कह दिया कि ट्विटर को अमिताभ बच्चन पर बैन लगा दें, ताकि उन्हें रोज़-रोज़ की शर्मिंदगी से बचाया जा सके।

 


आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

आपको बता दें कि पिछले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि देशभर में लोग अपने घरों की लाइटें बंद कर रविवार रात 9 बजे से 9 मिनट के लिए दिये, मोमबत्ती या फिर अपने फोन का फ्लैश जलाकर कोरोना के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लें और लोगों ने बिल्कुल वैसा किया भी। हालांकि, इसको देखते हुए कई फेक न्यूज़ सोशल मीडिया पर छाने लगी, उसमें से एक है अमिताभ बच्चन द्वारा साझ की गई ये तस्वीर।

गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों में यह तीसरी बार है जब उन्होंने कोई फेक न्यूज़ साझा की है। इससे पहले 23 मार्च को भी उन्होंने एक ट्वीट किया था, जिसमें दावा किया गया था कि ताली बजाने और शंख बजाने से होने वाला कंपन्न कोरोना वायरस को खत्म करने का काम करता है।

हालांकि, इस फेक खबर पर PIB प्रेस इंफोर्मेंशन ब्यूरो ने भी इसे गलत बताते हुए कहा कि ताली बजाने वाले कंपनी से कोरोना वायरस खत्म नहीं होता, यह पूरी तरह से फेक न्यूज़ है।

इसके चौथे दिन बिग बी ने एक वीडियो साझा की, जिसमें कहा गया था कि COVID-19 मक्खियों से भी फैल सकता है। हालांकि, यह सब फेक न्यूज़ थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amitabh Bachchan, Twitter, Fake News
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »